IND vs AUS: कितने बजे होगा टॉस और कब शुरू होगा पर्थ टेस्ट? क्या है हर सेशन का टाइम
IND vs AUS Perth Test Session Timings: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच पर्थ में खेला जाना है और यह मुकाबला 22 नवंबर से शुरू हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया में मैच के समय को लेकर स्थिति समान नहीं होती है। कुछ शहरों में मुकाबले जल्दी शुरू होते हैं और कुछ शहरों में देरी होती है।
पर्थ टेस्ट की टाइमिंग में भी कुछ ऐसा ही होगा। पर्थ टेस्ट मैच में सेशन टाइमिंग अन्य शहरों के तुलना में अलग होती है। इस टेस्ट मैच की टाइमिंग के बारे में फैन्स को जरुर जानना चाहिए। इससे किसी तरह की असमंजस की स्थिति नहीं होगी और मैच देखने के लिए तय समय पर टीवी ऑन किया जा सकेगा।

टॉस का समय
भारतीय समय के अनुसार सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर टॉस का समय हो जाएगा। इसी टाइम पर टॉस होना है क्योंकि पहली गेंद डालने से आधे घंटे पहले टॉस होता है। पर्थ टेस्ट मैच में इसी टाइम पर टॉस होगा। दर्शक 7 बजकर 15 मिनट पर अपना टीवी ऑन कर सकते हैं।
क्या रहेगा सेशन टाइम
- पहला सेशन- सुबह 7 बजकर 50 मिनट से 9 बजकर 50 मिनट
- लंच ब्रेक- 40 मिनट
- दूसरा सेशन- सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट
- चायकाल- 20 मिनट
- तीसरा सेशन- 12 बजकर 50 मिनट से दोपहर 2 बजकर 50 मिनट
कैसी रहेगी पिच
पर्थ में पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रहने वाली है। पिच पर मौजूद घास से गेंद तेज निकलेगी और बल्लेबाजों के लिए काम काफी मुश्किल हो जाएगा। तेज गेंदबाजों को यहाँ मूवमेंट भी मिलेगी। आम तौर पर पर्थ में पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार ही होती है। दोनों टीमों की तरफ से कम स्कोर वाली पारियां देखने को मिल सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications