Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया और मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी चोटिल होकर सीरीज से OUT
Australia Team Squad for ODI Series: आईपीएल 2023 का आगाज मार्च के आखिरी में होने जा रहा है। इस बार आईपीएल में कुछ नए नियमों को जोड़े गए हैं।

Australia Team Squad for ODI Series: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है। कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया था। वनडे सीरीज में कई दिग्गज की टीम में वापसी हुई है। ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस जैसे ऑलराउंडर खिलाड़ी वनडे सीरीज में भारत के लिए खतरा बन सकते हैं। वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी कर दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका
इस साल के अंत भारत में वनडे वर्ल्ड कप का आय़ोजन किया जाना है। वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से दोनों ही टीम के लिए यह वनडे सीरीज काफी अहम होने वाली है। भारत के खिलाफ शुरू होने वाले वनडे सीरीज से पहले ही ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम के तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन चोटिल होने की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। झाय रिचर्डसन के चोट से उबरने में अभी लंबा वक्त लग सकता है।

मुंबई इंडियंस के लिए भी बजी खतरे की घंटी
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का आईपीएल खेलने पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। ऐसे में टीम को एक और झटका लग सकता है। रिचर्डसन को मुंबई फ्रेंचाइजी ने दिसंबर 2022 में हुए ऑक्शन में 1.50 करोड़ में खरीदा था। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए रिचर्डसन का मुंबई के लिए खेलना मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद से लंबे समय से झाय रिचर्डसन मैदान पर नहीं उतरे हैं। रिचर्डसन इस समय न्यूजीलैंड में सर्जरी करा रहे हैं और उनका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में खेलना भी मुश्किल दिखाई दे रहा है।

वनडे सीरीज के लिए ऐसी है ऑस्ट्रेलियाई टीम
पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, सीन एबॉट, एलेक्स केरी, कैमरून ग्रीन, एश्टन एगर, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस और एडम जाम्पा।












Click it and Unblock the Notifications