IND vs AUS: 'भारतीय टीम ने अचानक बदलवाई पिच और फिर...', ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने जताई नाराजगी
India vs Australia 4th Test, Day 1: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। लेकिन यह पिच स्पिनर्स के लिए मददगार नजर नहीं आ रही है।

India vs Australia 4th Test, Day 1: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने सिर्फ एक बदलाव किया है। कप्तान रोहित शर्मा ने मोहम्मद सिराज की जगह मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया है। मोहम्मद शमी को तीसरे टेस्ट से आराम दिया गया था। इंदौर टेस्ट में मोहम्मद शमी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। तीसरे टेस्ट में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 192 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया टीम का पहला विकेट ट्रेविस हेड के रूप में गिरा। ट्रेविस हेड को आर अश्विन ने रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट कराया। ट्रेविस हेड 44 गेंद में 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मार्नस लाबुशेन 20 गेंद में तीन रन बनाकर आउट हो गए। मार्नस लाबुशेन को मोहम्मद शमी ने क्लीन बोल्ड किया।

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने पिच पर उठाए सवाल
शुरुआती तीन टेस्ट मैच के दौरान स्पिनर्स के लिए काफी मददगार पिच बनाई गई थी। लेकिन चौथे टेस्ट में ऐसा कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा है। यह पूरी तरह से बल्लेबाजी पिच नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया के दो पूर्व क्रिकेटर मार्क वॉ और ब्रैड हैडिन ने अहमदाबाद पिच को लेकर नाराजगी जाहिर की है। फॉक्स क्रिकेट पर बात करते हुए मार्क वॉ ने कहा कि अहमदाबाद के क्यूरेटर ने आखिरी समय में पिच में बदलाव कर दिया है। भारत पर तंज कसते हुए वॉ ने फॉक्स क्रिकेट के कवरेज पर कहा कि मुझे नहीं पता कि आप कैसे नहीं जानते कि आप किस पिच पर खेल रहे हैं।

ब्रैड हैडिन ने कही यह बात
वॉ ने कहा कि मुझे नहीं पता कि यहां क्या हो रहा है लेकिन मुझे लगता है कि इस बारे में कुछ करने की जरूरत है। ब्रैड हैडिन ने भी इस पर सहमति जताई और फ्यूजर में इन चीजों में बदलाव लाने पर जोर दी। हैडिन ने कहा कि यदि आप आखिरी टेस्ट मैच पर वापस जाएं, तो टेस्ट से ठीक पहले, रोहित शर्मा ने कहा था कि मैं चाहूंगा कि अगला विकेट हरा विकेट हो, जिससे हमें टेस्ट चैंपियनशिप के लिए तैयार करने में मदद मिली। हेडिन के मुताबिक रोहित शर्मा ये मानते थे कि ऑस्ट्रेलियाई टीम इंदौर में भी हार जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications