IND vs AUS: 'अगर आप फिट नहीं हैं तो यह शर्म की बात है...', कपिल देव ने रोहित शर्मा की फिटनेस पर उठाए सवाल

Kapil Dev On Rohit Sharma: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने चार मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों को जीता है।

India vs Australia

Kapil Dev On Rohit Sharma: भारतीय टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। शुरुआती दो टेस्ट मैत जीतने के बाद अब भारत की नजर तीसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच इंदौर में खेला जाना है। इसी बीच भारतीय पूर्व कप्तान कपिल देव ने एक बार फिर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है।

रोहित को फिटनेस पर काम करने की जरूरत

रोहित को फिटनेस पर काम करने की जरूरत

नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शतक जड़कर सीरीज का आगाज किया था। इस सीरीज में वह इकलौते खिलाड़ी हैं जो शतक लगाने में अब तक सफल रहे हैं। इसके बावजूद भारतीय पूर्व कप्तान कपिल देव रोहित शर्मा से खुश नहीं हैं। कपिल देव के मुताबिक रोहित शर्मा को अपनी फिटनेस पर बहुत काम करने की जरूरत है। कपिल ने बताया कि मैदान पर रोहित ओवरवेट लगते हैं।

अगर आप फिट नहीं हैं तो यह शर्म की बात है

अगर आप फिट नहीं हैं तो यह शर्म की बात है

एबीपी न्यूज पर बातचीत के दौरान कपिल देव ने जोर देकर कहा कि रोहित को अपनी फिटनेस पर काम करने की जरूरत है। टीम के कप्तान के लिए फिट रहना बहुत जरूरी है। अगर आप फिट नहीं हैं तो यह शर्म की बात है। रोहित को इस पर कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। वह एक महान बल्लेबाज है, लेकिन जब आप उसकी फिटनेस के बारे में बात करते हैं, तो उनके शरीर पर वजन ज्यादा दिखाई पड़ता है। कम से कम टीवी पर देखने पर तो ऐसा ही लगता है।

गजब की है कोहली की फिटनेस

गजब की है कोहली की फिटनेस

कपिल देव ने आगे बताया कि विराट को जब भी आप देखते हैं, तो आप कहते हैं कि यह एक फिट खिलाड़ी है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में करीब 11 महीने बाद रोहित ने भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की है। उंगली की चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में रोहित हिस्सा नहीं ले सके थे। रोहित बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन कपिल देव को लगता है कि रोहित को अपनी फिटनेस पर काम करना चाहिए। रोहित शर्मा में कोई कमी नहीं है। उनके पास सब कुछ है लेकिन मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है, उनकी फिटनेस पर एक बड़ा सवालिया निशान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+