IND vs AUS: पाकिस्तान को पछाड़ नंबर वन बन जाएगी भारतीय टीम, बस एक जीत और....

India vs Australia, 3rd T20: गुवाहाटी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम जीत के इरादे से उतरेगी। शुरुआती दो मुकाबले को भारत ने दमदार तरीके से अपने नाम किया। भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी लगातार अपने प्रदर्शन से दिग्गजों को प्रभावित करने का काम कर रहे हैं। गुवाहाटी में होने वाले मुकाबले में भी भारतीय खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे।

बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच को जीतकर भारत के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। भारतीय टीम अगर ऑस्ट्रेलिया को हराने में कामयाब हो जाती है तो फिर वह पाकिस्तान को पछाड़ नंबर वन बन जाएगी। दरअसल, पाकिस्तान के नाम टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड है। पाकिस्तान ने अब तक 226 मुकाबले में 135 मैचो में जीत दर्ज की है और वह नंबर वन पर बनी हुई है।

India vs Australia

भारत के पास आगे निकलने का मौका: टी-20 इंटरनेशनल मैच जीतने के मामले में भारतीय टीम पाकिस्तान की बराबरी पर है। भारतीय टीम ने भी अब तक 135 मुकाबले में जीत हासिल की है। अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम जीत दर्ज करने में कामयाब हो जाती है तो वह अपना 136वां जीत हासिल कर लेगी। इसके साथ ही वह पाकिस्तान को पछाड़ कर नंबर वन बन जाएगी।

जानिए बाकी टीमों का हाल: टी-20 फॉर्मेट में तीन टीम ही ऐसी है जिन्होंने 100 से अधिक मैचो में जीत हासिल की है। भारत और पाकिस्तान के अलावा न्यूजीलैंड की टीम ऐसा करनामा कर चुकी है। न्यूजीलैंड ने अब तक 200 टी-20 मुकाबले खेले हैं जिसमें 102 जीत उनके नाम है।

ऑस्ट्रेलिया ने 179 मैचो में 94 जीत हासिल की है। वहीं इंग्लैंड ने 117 मैचो में 92 जीत हासिल की है। अगर साउथ अफ्रीका की बात करें तो साउथ अफ्रीका की टीम ने 171 मैच में 95 जीत दर्ज की है। जबकि श्रीलंका की टीम के नाम 180 मुकाबले में 79 जीत है। वहीं वेस्टइंडीज की टीम ने 184 मैच में 76 जीत अपने नाम की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+