ICC Rankings: अश्विन-एंडरसन के बीच नंबर वन टेस्ट बॉलर की जंग टाई, जानिए बाकी खिलाड़ियों का हाल

ICC Test ranking latest Updates: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच से पहले आईसीसी ने टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है।

India Vs Australia

ICC Test ranking latest Updates: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और इंग्लैंड के तेज गेंजबाज जेम्स एंडरसन गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं। इन दोनों गेंदबाजों के बीच पहले जगह की लड़ाई टाई पर आकर खत्म हुई है। तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में आर अश्विन को सिर्फ एक विकेट मिली थी। जिसका नुकसान अश्विन को टेस्ट रैंकिंग में झेलनी पड़ रही है।

एंडरसन, अश्विन टॉप पर हैं मौजूद

एंडरसन, अश्विन टॉप पर हैं मौजूद

पिछले हफ्ता भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को पीछे छोड़कर टेस्ट में गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप स्थान हासिल किया था। लेकिन एंडरसन ने एक बार फिर टॉप पर अपनी जगह बना ली है। हालांकि, सैम प्वाइंट होने के कारण जेम्स एंडरसन और आर अश्विन दोनों ही इस वक्त नंबर वन पर स्थान पर काबिज हैं। ताजा रैंकिंग में अश्विन और एंडरसन के 859 रेटिंग अंक हैं। वहीं कमिंस फिलहाल 849 अंक के साथ दोनों से 10 अंक पीछे हैं।

टॉप 10 में तीन भारतीय खिलाड़ी मौजूद

टॉप 10 में तीन भारतीय खिलाड़ी मौजूद

टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में आर अश्विन के अलावा दो और गेंदबाज शामिल हैं। इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल हैं जो लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। बुमराह के अलावा रवींद्र जडेजा भी टेस्ट रैंकिंग में अपनी जगह टॉप टेन में बनाए हुए हैं। जसप्रीत बुमराह इस समय 787 अंक के साथ एक स्थान नीचे गिरकर संयुक्त रूप से छठे स्थान पर पहुंच गए हैं और पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के साथ वहां हैं। जबकि रवींद्र जडेजा आठवें नंबर पर हैं।

चौथे टेस्ट में भारत को चाहिए जीत

चौथे टेस्ट में भारत को चाहिए जीत

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में जीत दर्ज करना होगा। इंदौर टेस्ट भारत के लिए बेहद ख़राब गुजरा था, यहां भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे। तीसरे टेस्ट में भारत को हराने के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है। लेकिन भारत को अभी वहां एंट्री पाने के लिए इंतजार करना होगा। अगर भारत अहमदाबाद में खेला जाने वाला चौथा टेस्ट हार गया तो वह न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज पर निर्भर हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+