IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया में किसे मिली है ज्यादा जीत, जानिए दोनों टीमों का वनडे रिकॉर्ड
IND vs AUS ODI Head to Head: वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज में भिड़ने वाली है। भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जीतकर अपनी तैयारियों को परखने का यह शानदार मौका होगा। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैचों में अपने कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया है। विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी पहले दो मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
भारत के लिए अहम सीरीज; भारत ने श्रीलंका को हराकर साल 2023 में एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। एशिया कप जीतने के बाद भारत की कोशिश अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की कोशिश होगी। पहले दो मैचों में केएल राहुल टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। इसके अलावा ईशान किशन और सूर्य़कुमार यादव जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी फैंस की नजरें होंगी।

हेड टू हेड में ऐसा है वनडे रिकॉर्ड: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे में अब तक 146 मैच खेले जा चुके हैं। वनडे में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने 82 मैच जीते हैं जबकि भारत 54 मैचों को जीतने में सफल रहा है। वहीं 10 मैचों का कोई रिजल्ट नहीं आ सका है। रिकॉर्ड को देखते हुए भारत पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा वनडे फॉर्मेट में भारी नजर आ रहा है।
पहले दो वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल*, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मो. शमी, मो. सिराज।
वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस , डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा।












Click it and Unblock the Notifications