IND vs AUS: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, खतरनाक ऑलराउंडर की वापसी
Australia's ODI squad against India: भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज खेलना है। जिसके लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है।

Australia's ODI squad against India: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुरुआती दो टेस्ट गंवाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम में धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी हुई है। वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम की कमान पैट कमिंस के हाथों में होगी। इस साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिहाज से भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए यह सीरीज बेहद अहम मानी जा रही है।

मैक्सवेल सहित इन खिलाड़ियों की वापसी
भारत को टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने ही घर पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलना है। इस सीरीज के लिए दोनों टीमों का ऐलान कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज के लिए कई दिग्गजों को शामिल किया है। इंजरी के चलते पिछले 4 महीने से टीम से दूर रहने वाले खतरनाक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इस सीरीज में वापसी कर रहे हैं। मैक्सवेल के अलावा मिचेल मार्श और झाई रिचर्डसन की भी टीम में वापसी हुई है।

जानिए कब और कहां होंगे मैच
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी कर दिया गया था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सीरीज के पहले मैच का हिस्सा नहीं होंगे। लेकिन दूसरे मैच से वह टीम में वापसी कर लेंगे। 3 मैचों की सीरीज का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि दूसरा वनडे मैच 19 मार्च को विशाखापट्टनम में होगा। वहीं सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच 22 मार्च को चेन्नई के मैदान पर आयोजित किया जाएगा।

वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम
वनडे में भी कप्तानी करेंगे पैट कमिंस, ऐसी है पूरी टीम- पैट कमिंस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मिचेल मार्श, झाई रिचर्डसन, सेन एबॉट, कैमरन ग्रीन, एस्टन एगर, एलेक्स कैरी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टॉइनिस, एडम जंपा।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।












Click it and Unblock the Notifications