IND vs AUS: 'पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल को आखिर कब तक इग्नोर करोगे', दिग्गज ने कप्तान-कोच को लगाई फटकार

India vs Australia, Border–Gavaskar Trophy: भारतीय टीम के लिए लगातार रन बनाने के बावजूद शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Shubman Gill

India vs Australia, Border-Gavaskar Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। 1 से 5 मार्च तक होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। भारत के लिए वनडे में दोहरा शतक और टी-20 में शतक जड़ने वाले युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन में जगह दी जा सकती है। शुभमन गिल को मौका देने के लिए लगातार दिग्गजों से सर्मथन मिल रहा है।

शुभमन गिल को नहीं मिल रही है टीम में जगह

शुभमन गिल को नहीं मिल रही है टीम में जगह

केएल राहुल खराब फॉर्म की वजह से भारतीय टीम को लगातार अच्छी शुरुआत देने में नाकाम हो रहे हैं। केएल राहुल की वजह से शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पा रही है। शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ भी टीम के लिए टेस्ट में सीरीज में कुछ अहम पारियां खेली थी। इसके बाद वनडे में भी वह लगातार बल्ले से रन बनाने में सफल रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें टीम में मौका नहीं मिल पा रहा है।

लगातार इग्नोर हो रहे हैं ये खिलाड़ी

लगातार इग्नोर हो रहे हैं ये खिलाड़ी

आखिरी दो टेस्ट मैच के लिए केएल राहुल को टीम के उप-कप्तान के पद से हटा दिया गया है। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ दोनों ने सलामी बल्लेबाज को सपोर्ट किया है। फिर भी क्रिकेट के कुछ जानकारों का मानना है कि केएल राहुल की जगह शुभमन गिल को तीसरे टेस्ट में जगह दी जा सकती है। राहुल ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्ट इंडीज में शतक बनाए हैं। वीरेंद्र सहवाग के बाद उन सभी देशों में शतक बनाने वाले केएल राहुल दूसरे भारतीय ओपनर हैं। यही वजह है कि कप्तान और कोच की तरफ से लगातार उन्हें सपोर्ट किया जा रहा है।

पृथ्वी और गिल जैसे खिलाड़ियों को मिलना चाहिए मौका

पृथ्वी और गिल जैसे खिलाड़ियों को मिलना चाहिए मौका

साल 2018 में रवि शास्त्री के थिंक-टैंक का हिस्सा रहे तमिलनाडु के पूर्व खिलाड़ी सुनील सुब्रमण्यम ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कुछ बातों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि पहले भी राहुल को सपोर्ट किया गया है। लेकिन तब वह युवा थे, अब बात अलग है। ऐसा नहीं है कि उस समय भारत के पास विकल्प नहीं थे लेकिन उस दौरान शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ से आगे केएल राहुल को रखा गया था। लेकिन अब जब शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं तो उन्हें इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+