KL Rahul को घरेलू क्रिकेट खेलकर फॉर्म हासिल करना चाहिए, फ्लॉप प्रदर्शन पर हरभजन सिंह का बयान आया सामने
India vs Australia, 2nd Test Day 3 Highlights: भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में जीत मिली। लेकिन सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने एक बार फिर फैंस को निराश किया है।

India vs Australia, 2nd Test Day 3 Highlights: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का खराब फॉर्म जारी है। नागपुर और दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले दो मैचों में केएल राहुल बल्ले से फ्लॉप रहे। केएल राहुल के इस प्रदर्शन के बाद उनके टीम में होने पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। केएल राहुल को बीसीसीआई ने उपकप्तानी के पद से हटा दिया है। लिहाजा तीसरे टेस्ट में राहुल प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं।

हरभजन सिंह ने कही ये बड़ी बात
केएल राहुल को लेकर लगातार क्रिकेट के दिग्गज अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अब केएल राहुल को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। भज्जी ने कहा कि राहुल का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। ऐसे में राहुल को थोड़ा ब्रेक ले लेना चाहिए। इस दौरान राहुल को घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर अपने फॉर्म पर काम करना चाहिए। केएल राहुल की जगह शुभमन गिल को बाकी के दो टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिलना चाहिए।

राहुल का टीम से बाहर होना लगभग तय
भारत को अब अपना अगला मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेलना है। केएल राहुल के फ्लॉप शो के बाद उनका तीसरे टेस्ट से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। हरभजन सिंह ने केएल राहुल के बाहर होने पर बात करते हुए कहा है कि शुभमन गिल को मौका देना चाहिए। केएल राहुल को तीसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किया जाएगा और इसी वजह से उन्हें उप कप्तानी से हटाया गया है।

नहीं चला राहुल का बल्ला
भज्जी ने कहा कि मुझे लगता है कि केएल राहुल को इसलिए उप कप्तानी से हटाया गया है क्योंकि शुभमन गिल को अगले मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा। शुभमन गिल वनडे और टी20 में जबरदस्त फॉर्म में रहे हैं। बांग्लादेश में आउट ऑफ फॉर्म रहे केएल राहुल से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रनों की उम्मीद थी। केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 20 रन बना पाए थे, तो वहीं दूसरे टेस्ट मैच में पहली इनिंग में 17 रन और दूसरी इनिंग में 1 रन पर बनाकर आउट हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications