IND vs AUS: फिर बदल गया भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट का टाइम, कितने बजे शुरू होगा गाबा में तीसरा मैच?
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में तीसरा मैच ब्रिस्बेन के गाबा में 14 दिसम्बर को खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अब तक एक-एक मैच में जीत दर्ज की है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के हिसाब से दोनों टीमों के लिए यह सीरीज काफी अहम है।
अब तक खेले गए दो मैचों का समय अलग था। पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला गया था। यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर शुरू हुआ था। इसके बाद एडिलेड में खेला गया पिंक बॉल टेस्ट मैच भी अलग समय पर शुरू हुआ था।

पिंक बॉल टेस्ट मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुआ था। तीसरा टेस्ट गाबा में अलग समय के साथ शुरू होने वाला है। भारतीय समय के अनुसार तीसरा टेस्ट मुकाबला सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर शुरू हो जाएगा। इस मैच का टॉस सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर होगा।
गाबा में एक तेज पिच देखने को मिलेगी। गेंदबाजों को गति और स्विंग भी हासिल होगा। बल्लेबाजों के लिए स्थिति बेस्ट नहीं कही जा सकती है। पिछले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए थे। इस बार उनसे कुछ अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।
इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। इसके अलावा हॉटस्टार एप्लीकेशन और वेबसाईट पर भी यह मैच लाइव देखने को मिलेगा। पिछले मैच में जीत दर्ज करने के कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा इस बार भारी माना जा सकता है। टीम इंडिया के ऊपर निश्चित रूप से दबाव रहेगा।
भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट की सेशन टाइमिंग
टॉस - सुबह 5 बजकर 20 मिनट
पहला सेशन - सुबह 5 बजकर 50 मिनट से 7 बजकर 50 मिनट
लंच टाइम - 40 मिनट
दूसरा सेशन - सुबह 8 बजकर 30 मिनट से 10 बजकर 30 मिनट
चायकाल - 20 मिनट
तीसरा सेशन - सुबह 10 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट












Click it and Unblock the Notifications