'आप गेंद और मैं बल्ले से ऐसे ही भारत के लिए धमाल करते रहेंगे', जीत के बाद अक्षर-जडेजा का वीडियो वायरल
India vs Australia, 2nd Test Day 3 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल मैच के हीरो रहे। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया।

India vs Australia, 2nd Test Day 3 Highlights: बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में भारत ने जीत के सिलसिले को बरकरार रखा है। भारत की इस जीत में ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा का बहुत बड़ा रोल रहा है। अक्षर पटेल ने जहां बल्ले से टीम के लिए सबसे अधिक 74 रन बनाने का काम किया तो वहीं गेंद से जडेजा ने सात विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी। भारत को इन दोनों खिलाड़ियों से अगले मुकाबले में भी इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
अक्षर और जडेजा के बीच मजेदार बातचीत
दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पर छह विकेट से जीत के बाद टीम इंडिया के हीरो अक्षर पटेल ने रवींद्र जडेजा के साथ मजेदार बातचीत की। बीसीसीआई ने इन दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई मजेदार बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अक्षर पटेल ने मजाकिया अंदाज में जडेजा से पूछा कि क्या आपने ऐसी गेंदबाजी मुझे पिच से दूर रखने के लिए की है। आप चाहते थे कि अक्षर की गेंदबाजी ना आ सके।
मुझे बॉलिंग नहीं देना है इसलिए ऐसा बॉल डाल रहे हो क्या?
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की दोनों जीत में प्लेयर ऑफ द मैच रवींद्र जडेजा को मिला है। पांच महीने बाद जडेजा ने टीम में धमाकेदार अंदाज में वापसी की है। जीत के बाद अक्षऱ पटेल ने जडेजा से पूछा कि सर, मेरी तो बॉलिंग आ नहीं रही है। अक्षर को बॉलिंग नहीं देना है इसलिए ऐसा बॉल डाल रहे हो क्या? इस पर जडेजा ने गंभीरता से जवाब देते हुए कहा कि भारतीय विकेटों पर स्पिनरों की भूमिका और जिम्मेदारी बढ़ जाती है। मैंने बस अपनी जिम्मेदारी को सही तरीके से निभाने की कोशिश की है।
कोहली के साथ साझेदारी पर कही यह बात
अक्षर पटेल ने विराट कोहली के साथ पहली पारी में जडेजा की साझेदारी पर सवाल किया। इस पर जडेजा ने कहा कि उस समय स्थिति थोड़ी कठिन थी क्योंकि हमने तीन-चार विकेट जल्दी गंवा दिए थे। जब मैं अंदर गया तो मैं खुद को कुछ समय देना चाहता था और एक साझेदारी बनाना चाहता था। इस विकेट पर आपको कभी भी अच्छी गेंद मिल सकती है। मेरे और विराट के बीच चर्चा थी कि जितना हो सके सीधे खेलें। अंत में अक्षर ने जडेजा से कहा कि मैं बल्ले और आप गेंद के साथ आने वाले समय में भी यूं ही भारत के लिए धमाल मचाते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications