IND vs AUS 4th T20I: चौथे टी20 मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानें रायपुर के मौसम का हाल

India vs Australia, 4th T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही पांच मैचों टी-20I सीरीज का चौथा मैच 1 दिसंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होगा। मैच से पहले शुक्रवार को रायपुर के मौसम पूर्वानुमान पर एक नजर डालते हैं।

दरअसल, शुरुआती दो मैचों में जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम को तीसरे टी20 में करीबी हार का सामना करना पड़ा, जिसमें ग्लेन मैक्सवेल के शानदार शतक ने ऑस्ट्रेलिया की आखिरी गेंद पर जीत में अहम भूमिका निभाई।

Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium

रायपुर के मौसम का पूर्वानुमान
वेदर रिपोर्ट के अनुसार, रायपुर में 1 दिसंबर की शाम धुंधली रहेगी। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथे टी20 मैच के दौरान शाम 7 बजे से भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे तक अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। पूर्वानुमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। मैच के दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथे T20I के दौरान मौसम की स्थिति के कारण कोई व्यवधान उत्पन्न होने की संभावना नहीं है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने एक दूसरे के खिलाफ 29 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं। 29 मैचों में से भारत ने 17 मौकों पर जीत दर्ज की है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 11 मुकाबलों में जीत हासिल की है। एक मैच बिना नतीजे के समाप्त हुआ।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया स्क्वाड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा। आवेश खान, दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर।

ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू वेड (कप्तान), जेसन बेहरेनडोर्फ, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, क्रिस ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, बेन मैकडरमॉट, जोश फिलिप, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट, केन रिचर्डसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+