IND vs AUS: बनने चले थे हीरो और बन गए जीरो, ईशान किशन की एक गलती से जीता हुआ मैच हार गया भारत
India vs Australia 3rd T20I Highlights: भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। 222 रनों को बचाने में भारतीय गेंदबाज नाकाम रहे। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा इस मैच में काफी महंगे रहे। प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने चार ओवर के स्पेल में 68 रन देने का काम किया। भारत की हार की एक बड़ी वजह प्रसिद्ध कृष्णा की साधारण गेंदबाजी भी रही।
ईशान किशन से हुई बड़ी गलती: भारतीय टीम के विकेटकीपर ईशान किशन बल्ले से तीसरे टी-20 मैच में फ्लॉप रहे। बल्लेब से फ्लॉप होने वाले ईशान किशन विकेट के पीछे भी साधारण नजर आए। विकेटकीपिंग के दौरान ईशान किशन से एक बड़ी गलती हो गई, जिस कारण भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। ईशान किशन ने अक्षर पटेल के ओवर में स्टंपिंग की अपील की और यहां से मैच बदल गया।

नो बॉल ने बदला खेल: 19वां ओवर अक्षर पटेल डालने आए। पहली तीन गेंदों पर उन्होंने 10 रन दिए। चौथी गेंद पर ईशान किशन ने मैथ्यू वेड की गिल्लियां बिखेर दीं और स्टंपिंग की अपील करने लगे। तीसरे अंपायर ने जब रिप्ले में देखा तो साफ नजर आ रहा था कि ईशान ने गेंद को विकेट के आगे से पकड़ा और अंपायर ने इस गेंद को नो बॉल करार दे दिया। MCC के नियम 27.3.1 के अनुसार विकेट से आगे गेंद पकड़ने पर इसे नो बॉल करार दिया जाता है।
ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 223 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ ने शतकीय पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 103 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिय़ा ने सीरीज में वापसी कर ली है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब सीरीज का चौथा मुकाबला एक दिसंबर यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications