World Cup Final Pitch Report: बल्लेबाजों की होगी चांदी या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? जानें अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट

India vs Australia, World Cup Final: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का फाइनल रविवार, 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस महामुकाबले को '3 का ड्रीम गया गया है, क्योंकि टीम इंडिया अपनी तीसरी चैंपियनशिप जीतने का प्रयास करेगी, जबकि पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम रिकॉर्ड तोड़ने वाले छठे खिताब के लिए उतरेगी।

दरअसल, दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में यह एक अविश्वसनीय टूर्नामेंट होगा, जहां अगर भारत विजयी होता है, तो वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की पहली जीत होगी और वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बाद वह विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराने वाली दूसरी टीम बन सकती है। आखिरी बार जब ये दोनों टीमें फाइनल में भिड़ी थीं तो भारत 2003 में दक्षिण अफ्रीका में बुरी तरह हार गया था।

rohit sharma inspection the pitch

इस मुकाबलो को जीतते ही भारत ऑस्ट्रेलिया के बाद तीन या उससे अधिक बार विश्व कप जीतने वाली दूसरी टीम बन जाएगी, वर्तमान में वे वेस्टइंडीज के साथ दो अंकों की बराबरी पर हैं। इसके अलावा चार बार मेजबानी करने के बाद भारत घरेलू मैदान पर दो बार विश्व कप जीतने वाली एकमात्र टीम बन जाएगी।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट
आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक कुल चार मैच खेले गए हैं। इस दौरान पहला हाई स्कोरिंग मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। इसके बाद तीन मैच लो स्कोरिंग रहे। यह पिच स्पिन के लिए मददगार साबित हो सकती है। इसके अलावा नई गेंद से तेज गेंदबाज विकेट निकालने में कामयाब सकते हैं। यहां टॉस जीतने वाली का प्रयास पहले गेंदबाजी करने का हो सकता है। यहां पिछले कुछ वर्षों में वनडे मैचों में औसत स्कोरिंग रेट 5 रन प्रति ओवर से भी कम रहा है।

ये भी पढ़ें- World Cup 2023 Final: अगर बारिश से धुला भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच तो क्या होगा? जानें किसे मिलेगा खिताब

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पिछला मैच कौन जीता
वर्ल्ड कप 2023 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए हालिया वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराया था। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 244 रन बनाए, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने रासी वैन डेर डूसन के नाबाद अर्धशतक के दम पर 47.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+