World Cup 2023 Final: अगर बारिश से धुला भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच तो क्या होगा? जानें किसे मिलेगा खिताब
IND vs AUS WC 2023 Final: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस महामुकाबले से पहले बारिश की संभावना ने फैंस और खिलाड़ियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसे में सभी को यही चिंता है कि अगर बारिश से धुला भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच तो क्या होगा? आइए बिना किसी देरी के जानते हैं कि रविवार को कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम।
वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के दिन कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 32-35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18-21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 21 नवंबर से अहमदाबाद में धूप खिली रहेगी और दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
अगर बारिश से धुला भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच तो क्या होगा?
हालांकि, मौसम की कभी कोई गारंटी नहीं होती, सिर्फ एक पूर्वानुमान ही होता है। ऐसे में अगर फाइनल मैच में बारिश हो जाती है तो इसके लिए एक दिन का रिजर्व-डे रखा गया है। 19 नवंबर को बारिश के कारण अगर मैच रुकता है, तो अगले दिन वहीं से पूरा किया जाएगा, और अगर रिजर्व-डे के दिन यानी 20 नवंबर को भी मैच का नतीजा नहीं निकल पाता है तो अंक तालिका में सबसे ऊपर रहने वाली टीम को इसका फायदा मिलता है। इस स्थिति में खिताब पर भारत का कब्जा हो सकता है।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच के लिए प्लेइंग इलेवन
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।












Click it and Unblock the Notifications