IND vs AUS Weather Report: क्या बारिश डालेगी मैच में खलल? जानिए कैसा रहेगा मोहाली का मौसम
IND vs AUS Weather Report: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की कोशिश जीत के साथ सीरीज का आगाज करने की होगी। एशिया कप में श्रीलंका को फाइनल में हराने के बाद भारतीय टीम के जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी। श्रीलंका में खेले गए एशिया कप मैचों के दौरान बारिश ने खलल डालने का काम किया था। बारिश के दौरान कई मैचों को बीच में रोका गया, वहीं कुछ मुकाबले रद्द भी किए गए।
ऐसा रहेगा मोहाली का मौसम: शुक्रवार 22 सितंबर को मोहाली के मैदान पर होने वाले मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक हल्के बादल मैच के दौरान आसमान में छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। दिन का तापमान 32 डिग्री तक रहने की संभावना और शाम को ये 36 डिग्री तक जा सकता है। ऐसे में फैंस को पूरे 50-50 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है।

दस बजे तक खत्म होगा मैच: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे से मुकाबला शुरू किया जाएगा। इस मैच के लिए 1 बजे टॉस होगा। रात दस बजे तक मैच खत्म होने की उम्मीद है। वर्ल्ड कप से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए इस मुकाबले में खुद को और बेहतर बनाने का मौका होगा। भारतीय टीम ने पहले दो वनडे मैचों में कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया है।
पहले दो वनडे के लिए भारतीय टीम: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल*, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मो. शमी, मो. सिराज।












Click it and Unblock the Notifications