भारत-अफगानिस्तान की टी20 सीरीज की डेट्स घोषित, नोट कर लें कब होंगे मैच, दिल्ली को बनाया वेन्यू

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम के अगले कुछ महीनों के कार्यक्रम को लेकर चल रही अटकलों के बीच अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक अहम जानकारी साझा की है। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज सितंबर में दिल्ली में खेली जाएगी।

अफगान बोर्ड ने अपने कमर्शियल पार्टनर्स को भेजे पत्र में मुकाबलों की तारीख और वेन्यू की पुष्टि की है। इससे अब साफ़ हो गया है कि टीम इंडिया अपने घर में अफगानिस्तान की मेजबानी में खेलने जा रही है, यह अफगान क्रिकेट के लिए भी एक बड़ा आयोजन है।

IND vs AFG

कब है भारत-अफगानिस्तान सीरीज

क्रिकबज की रिपोर्ट में बताया गया है कि सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को होगा, जबकि दूसरा मुकाबला 15 सितंबर और तीसरा 17 सितंबर को खेला जाएगा। तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित किए जाने हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक इन तारीखों पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की भी सहमति है।

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज पर बढ़ा सस्पेंस

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज की तारीखें सामने आने के बाद भारत के बांग्लादेश दौरे की संभावना लगभग खत्म होती दिख रही है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सितंबर की शुरुआत में भारत के खिलाफ छह मुकाबले खेलने का प्रस्ताव रखा था, इसमें वनडे और टी20 दोनों थे।

टीम इंडिया के बांग्लादेश दौरे के लिए 1 से 13 सितंबर की विंडो रखी गई थी। अब अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू होने वाली सीरीज के साथ तारीखों का टकराव हो रहा है। ऐसे में भारतीय टीम का बांग्लादेश जाना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है। हाल ही में बांग्लादेश दौरे को लेकर बीसीसीआई की तरफ से कहा गया था कि सरकार से मंजूरी के बाद ही फैसला होगा, अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है। कहीं न कहीं बीसीसीआई को पता है कि बांग्लादेश दौरा रद्द होना है।

आधिकारिक ऐलान बाकी लेकिन तैयारी शुरू

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साफ किया है कि सार्वजनिक तौर पर घोषणा अभी बाकी है। हालांकि बोर्ड ने मीडिया राइट्स रखने वाली कंपनियों और दूसरे साझेदारों को सीरीज की तारीख और स्थान की जानकारी दे दी है, ताकि प्रसारण और प्रचार से जुड़ी तैयारियां समय पर शुरू की जा सकें।

टीवी प्रसारण के लिए अलग-अलग ब्रॉडकास्टर्स के साथ चर्चा जारी है, जबकि डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स फैनकोड के पास हैं। रिपोर्ट के मुताबिक टीवी ब्रॉडकास्टर को जल्द अंतिम रूप दिया जा सकता है। तीनों मुकाबले दिल्ली में होने की वजह से फैंस को भी सीरीज का मजा आने वाला है, वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी के बल्ले का जादू हर कोई देखना चाहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+