IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान के बीच सुपर 8 का मैच लाइव कहाँ देखें? फ्री में उठाएं मुकाबले का आनन्द
IND vs AFG Live Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ में मुकाबला आज ही खेला जाना है। भारतीय टीम लीग चरण में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद अगले चरण में आई है। अफगान टीम के साथ भी स्थिति कुछ ऐसी ही है। दोनों टीमें संतुलित हैं।
भारतीय टीम का गेंदबाजी विभाग सुदृढ़ नजर आ रहा है। अफगान टीम ने लीग चरण में अपनी स्पिन गेंदबाजी से दिल जीतने वाला काम किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में अफगानिस्तान ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में यहाँ भारत के लिए मामला आसान नहीं है।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पन्त और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों पर नजरें रहने वाली हैं। इनके बल्ले से रन आने की उम्मीद की जा सकती है। इस मैच को लेकर फैन्स भी उत्साहित होंगे। शाम 8 बजे मैच शुरू होना है।
भारत-अफगानिस्तान मैच कहाँ देखें
भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले का टॉस शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगा। मैच की पहली गेंद 8 बजे डाली जाएगी। इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। डिजनी+हॉटस्टार एप और वेबसाईट पर मैच फ्री में देखा जा सकता है।
भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जयसवाल, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल
अफगानिस्तान टीम
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक, मोहम्मद इशाक, नांगेयालिया खरोटे, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई












Click it and Unblock the Notifications