IND vs AFG: क्या दुबई में पार्टी करना ईशान किशन को पड़ा भारी! BCCI ने ऐसे लिया बदला?
India vs Afghanistan 1st T20I: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचो की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम तैयार है। अफगानिस्तान के खिलाफ इस सीरीज में ईशान किशन को जगह नहीं दी गई है। ईशान किशन को टीम से बाहर किए जाने के फैसले पर लगातार फैंस सवाल उठा रहे हैं। क्रिकेट के कई पूर्व दिग्गज भी ईशान किशन के बाहर करने को लेकर निराशा जाहिर कर रहे हैं।
बीसीसीआई से मांगी थी ब्रेक: ईशान किशन को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल, ईशान किशन ने कुछ दिन पहले ही दक्षिण अफ्रीका सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद वह दुबई में पार्टी करते नजर आए थे। ईशान किशन ने बीसीसीआई को यह कहकर नाम वापस लिया था कि वह मानसिक थकान और लगातार यात्रा करने के कारण ब्रेक लेना चाहते हैं।

दुबई में पार्टी करते आए नजर: इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक किशन ने मानसिक थकान के कारण ब्रेक की बात कह कर साउथ अफ्रीका दौरे से अपना नाम वापस लिया था। ईशान किशन की बात सीरियसली लेते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें ब्रेक दिया। लेकिन ईशान किशन ब्रेक मिलने के बाद दुबई में पार्टी करते नजर आए।
बीसीसीआई ने लिया बदला: ईशान किशन अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए तैयार थे। लेकिन बीसीसीआई ने ईशान किशन को पूरी तरह से नजरअंदाज किया। सोर्स के मुताबिक बीसीसीआई को ईशान किशन का दुबई जाकर पार्टी करना पसंद नहीं आया। दरअसल, किशन ने मानसिक थकान की बात कही और फिर दुबई में जाकर पार्टी करने लगे। ऐसे में बीसीसीआई उनकी हरकत से खुश नहीं थी।
इंग्लैंड के खिलाफ मिलेगा मौका: मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बीसीसीआई ईशान किशन के रवैया से नाराज है। अफगानिस्तान के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचो की टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद से ईशान किसान लगातार टेस्ट टीम का हिस्सा रहे हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड के खिलाफ ईशान किशन को टीम में शामिल किया जाता है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications