IND vs AFG: मैदान में आकर कोहली के पैर छूने लगा फैन, विराट ने लगाया गले, वीडियो वायरल

India vs Afghanistan, 2nd T20: इंदौर में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की। भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया दूसरा मैच एक तरफ रहा। भारत ने आसानी से अफगानिस्तान को हराकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली। दोनों ही देशों के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 17 जनवरी यानी कि बुधवार को खेला जाएगा।

14 महीने बाद कोहली की वापसी: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 फॉर्मेट में वापसी की। करीब 14 महीने बाद विराट कोहली टी-20 क्रिकेट खेलते हुए नजर आए। भारत की जीत में विराट कोहली ने भी अपना योगदान दिया। उन्होंने 16 गेंद में 29 रनों की पारी खेली और भारतीय टीम को लक्ष्य के करीब ले जाने में मदद की।

India vs Afghanistan 1

मैदान में पहुंचा फैन: विराट कोहली के फैंस पूरी दुनिया में मौजूद हैं। दूर-दूर से विराट कोहली की एक झलक पाने के लिए स्टेडियम में फैंस आते रहे हैं। कई बार सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फैंस मैदान में भी पहुंचे हैं। ऐसा ही एक मामला इंदौर के होल्कर स्टेडियम से सामने आया ,है जहां अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान विराट कोहली से मिलने के लिए एक फैन सुरक्षा कर्मियों को चकमा देते हुए स्टेडियम में पहुंच गया।

कोहली के पास आया फैन: लाइव मैच के दौरान एक फैन कोहली के पैर छूने के लिए उनके पास भागता हुआ आ गया। विराट के पास आकर फैन ने कोहली के पैर छुए और इसके बाद उन्हें गले लगा लिया। इसके तुरंत बाद ही सुरक्षा अधिकारियों ने इस फैन को पकड़ लिया और मैदान से बाहर निकाला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फैन को मैदान से हिरासत में लेकर पुलिस थाने में ले जाया गया और वहां उससे पूछताछ की गई।

पहले भी हुआ है ऐसा: पहले भी कई बार विराट कोहली से मिलने के लिए फैन इस तरह की हरकत करते रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं जिसमें कोहली से मिलने के लिए फैंस सुरक्षा कर्मियों को झांसा देते हुए नजर आए। विराट कोहली साल 2024 में होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना चाहेंगे। ऐसे में इस सीरीज में उन्हें अपने बल्ले से बड़ी पारी खेलनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+