IND vs AFG: डक पर आउट होने वाले रोहित शर्मा के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, आउट ऑफ फॉर्म हुए हिटमैन
India vs Afghanistan, 2nd T20 Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार दूसरी बार डक पर आउट होकर पवेलियन लौटे। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में अफगानिस्तान और भारत के बीच दूसरे टी-20 मैच के दौरान रोहित शर्मा एक बार फिर खाता खोलने में नाकाम रहे। रोहित शर्मा सीरीज के पहले मैच में भी बिना रन बनाए ही आउट हो गए थे।
क्लीन बोल्ड हुए रोहित: अफगानिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करने के लिए रोहित शर्मा पहले ही ओवर में फजलहक फारूकी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। रोहित शर्मा ने जिस तरीके के शॉट का चयन किया उससे फैंस नाखुश हैं। सोशल मीडिया पर लगातार रोहित शर्मा के इस शॉट की आलोचना की जा रही है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत की तरफ ताबड़तोड़ शुरुआत करने वाले रोहित शर्मा इस सीरीज में अब तक आउट ऑफ फॉर्म ही नजर आए हैं।

बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड: रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ शून्य पर आउट होकर एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। भारत की तरफ से टी-20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक बार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा बन गए हैं।
इस फॉर्मेट में रोहित के नाम यह 12वां डक आउट है और वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। जबकि भारत की तरफ से टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा डक के मामले में रोहित टॉप पर आ गए हैं।
रोहित शर्मा ने खेला ऐतिहासिक मुकाबला: अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा अपना ऐतिहासिक मुकाबला खेल रहे थे। वह दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 150 मैच खेले हैं। लेकिन अपने 150वां मैच को रोहित शर्मा यादगार नहीं बना सके। हालांकि भारतीय टीम को जीत मिली, लेकिन रोहित शर्मा का योगदान बल्ले के साथ इस मैच में ना के बराबर रहा।
रोहित का फॉर्म में होना जरूरी: रोहित शर्मा सीरीज के आखिरी मुकाबले में फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे। रोहित शर्मा के बल्ले से आखिरी मैच में फैंस को रनों की उम्मीद होगी। रोहित शर्मा को अगर T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है तो उन्हें तीसरे और आखिरी मुकाबले में बल्ले से अपना दम दिखाना होगा। साल 2024 के जून महीने में होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान हो सकते हैं। ऐसे में उनका इस फॉर्मेट में फॉर्म में रहना बेहद जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications