वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, ये खिलाड़ी बना कप्तान, इन्हें मिला मौका

U-19 World Cup 2024 Schedule and Team: श्रीलंका से दक्षिण अफ्रीका शिफ्ट किये गए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। अंडर-19 वर्ल्ड कप के 15वें संस्करण का आयोजन अगले साल 19 जनवरी से 11 फरवरी के बीच किया जाएगा। जबकि इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 12 फरवरी को खेला जाएगा। वर्ल्ड कप की टीम में कई भारतीय युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

उदय सहारन को मिली टीम की कप्तानी: ग्रुप ए में बांग्लादेश, आयरलैंड और यूएसए के साथ भारतीय टीम को रखा गया है। उदय सहारन भारत की तरफ से इस वर्ल्ड कप में टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा आदर्श सिंह और रुद्र पटेल से भी टीम को बड़ी उम्मीदें होगी। ग्रुप ए के अलावा ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के साथ शामिल है। ग्रुप डी में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और नेपाल है।

 under 19 world cup 1

ग्रुप इस प्रकार हैं

ग्रुप ए: भारत, बांग्लादेश, आयरलैंड, अमेरिका
ग्रुप बी: इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, स्कॉटलैंड
ग्रुप सी: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, नामीबिया
ग्रुप डी: अफगानिस्तान, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, नेपाल

भारतीय टीम का शेड्यूल

भारत बनाम बांग्लादेश- 20 जनवरी 2024
भारत बनाम आयरलैंड- 25 जनवरी 2024
भारत बनाम अमेरिका- 28 जनवरी 2024

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम

अर्शिन, आदर्श सिंह, रुद्र पटेल, सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर, उदय सहारन (सी), अवनीश राव, सौम्य पांडे, मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन, धनुष गौड़ा, राज लिम्बानी, नमन तिवारी, आराध्या शुक्ला।

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

लाचलान ऐटकेन, चार्ली एंडरसन, हरकीरत बाजवा, महली बियर्डमैन, टॉम कैंपबेल, हैरी डिक्सन, रयान हिक्स, सैम कोन्स्टास, राफेल मैकमिलन, एडन ओ'कॉनर, हरजस सिंह, टॉम स्ट्रैकर, कैलम विडलर, कोरी वास्ली, ह्यूग वेबगेन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+