Video: भारत के अंडर-19 कप्तान और बांग्लादेशी क्रिकेटर की बीच मैदान पर हुई तीखी बहस, अंपायर ने किया बीच बचाव

U-19 World Cup: डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने शनिवार को ब्लोमफोंटेन में अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ मजबूत शुरुआत की। बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने 7.2 ओवर में अर्शिन कुलकर्णी और मुशीर खान के विकेट खो दिए, जिससे स्कोर 31/2 हो गया। इस बीच मैच में एक बड़ा बवाल होते-होते बच गया, जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

मैदान पर तीखी नोकझोंक
भारत के सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह और कप्तान उदय सहारन ने अर्धशतक जमाकर टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। आदर्श के 76 रन पर आउट होने से पहले इस जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 116 रन जोड़े। अपनी साझेदारी के दौरान भारत के कप्तान उदय की अरिफुल इस्लाम और उनके बांग्लादेशी समकक्ष महफुज़ुर रहमान रब्बी के साथ तीखी नोकझोंक हुई।

Uday Saharan Ariful Islam

उदय और अरिफुल के बीच गर्मागर्मी ज्यादा बढ़ती इससे पहले ही रैबी और अंपायर ने उन्हें अलग कर दिया और मामले को बढ़ने से रोक दिया। मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। बांग्लादेश एशियाई चैंपियन है, जिसने पिछले महीने अंडर-19 वैश्विक शोपीस की तैयारी में एशिया कप जीता था।


19 वर्षीय उदय U19 विश्व कप में भारत की कप्तानी कर रहे हैं और टीम के सबसे उम्रदराज सदस्य हैं। बांग्लादेश के खिलाफ भारत के अभियान के दौरान उनकी उम्र 19 साल और 97 दिन होगी। उदय ने अब तक सात वनडे मैचों की छह पारियों में 39.40 की औसत से एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 197 रन बनाए हैं।

भारत U19 प्लेइंग XI: आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारण (कप्तान), सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी, नमन तिवारी।

ये भी पढ़ें- Sania Mirza के पिता ने किया बड़ा खुलासा, जानें शोएब मलिक को कैसे मिली सना जावेद से निकाह की इजाजत

बांग्लादेश प्लेइंग इलेवन: आशिकुर रहमान शिबली (विकेटकीपर), जिशान आलम, चौधरी मोहम्मद रिजवान, अरिफुल इस्लाम, अहरार अमीन, मोहम्मद शिहाब जेम्स, महफुजुर रहमान रब्बी (कप्तान), शेख पावेज़ जिबोन, रोहनात दौला बोर्सन, मोहम्मद इकबाल हुसैन एम्मोन, मारुफ मृधा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+