IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का शेड्यूल घोषित, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

India Tour of Sri Lanka: भारतीय टीम फ़िलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने में व्यस्त है। इस बीच एक और सीरीज का कार्यक्रम सामने आ गया है। हालांकि यह घरेलू सीरीज नहीं होने वाली है। टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ खेलने के लिए उनके ही देश में जाना है।

श्रीलंका ने अपने फ्यूचर टूर प्रोग्राम की घोषणा की है, इसमें भारतीय टीम की सीरीज भी शामिल है। अगले वर्ष जुलाई में टीम इंडिया श्रीलंका में खेलने के लिए जाएगी। इस दौरे पर भारतीय टीम को वहां कुल 6 मुकाबले खेलने हैं। श्रीलंका ने अपना कैलेंडर जारी कर दिया है।

india vs sri lanka

जुलाई में भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा होगा। इसमें रेड बॉल क्रिकेट में कोई मुकाबला नहीं खेला जाएगा। सभी मैच सफेद गेंद क्रिकेट में ही खेले जाने हैं। टीम इंडिया वहां तीन वनडे मुकाबले खेलेगी। इसके अलावा तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है।

श्रीलंका ने साल 2024 के लिए कैलेंडर जारी किया है, इसमें सभी टीमों के मुकाबले शामिल हैं। श्रीलंकाई टीम 10 टेस्ट मैच खेलने वाली है। इसके अलावा सफेद गेंद क्रिकेट में भी मुकाबले खेले जाने हैं। सफेद गेंद क्रिकेट में वनडे में 21 मैच खेले जाएंगे, टी20 में भी 21 मैच होंगे। आईसीसी ने श्रीलंका में क्रिकेट जारी रखने के लिए अपनी मंजूरी प्रदान कर दी थी।

वर्ल्ड कप में श्रीलंकाई टीम का प्रदर्शन खराब रहा था। टीम टॉप चार में भी नहीं जा पाई थी। इसके बाद बोर्ड के सदस्यों को श्रीलंका सरकार ने बर्खास्त कर दिया था। आईसीसी ने भी श्रीलंका क्रिकेट की सदस्यता समाप्त कर दी थी। हालांकि खेल गतिविधियाँ वहां जारी रहेगी। आईसीसी ने श्रीलंका में क्रिकेट जारी रखने के लिए अपनी मंजूरी प्रदान कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+