वेस्टइंडीज से सीरीज के बाद अब भारतीय टीम जाएगी न्यूजीलैंड, सभी 12 मैचों का पूरा शेड्यूल

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का अगला बड़ा पड़ाव न्यूजीलैंड दौरा होगा। इस दौरे पर टीम इंडिया को टी20 इंटरनेशनल, वनडे और टेस्ट तीनों फॉर्मेट में अपनी चुनौती पेश करनी है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड में कुल 12 मुकाबले खेलेगी, जिसमें पांच टी20 इंटरनेशनल, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच शामिल हैं।

न्यूजीलैंड क्रिकेट की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में पहले टी20 इंटरनेशनल मैच के साथ होगी। टी20 सीरीज 1 नवंबर को समाप्त होगी। इसके बाद 4 नवंबर से वनडे सीरीज खेली जाएगी, जबकि टेस्ट मुकाबलों की शुरुआत 19 नवंबर से होगी।

indian team

कहा जा सकता है कि टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा थोड़ा लंबा होने वाला है। टी20 सीरीज के लिए भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया है। चार साल के बाद भुवी की वापसी हो गई है। हालांकि एकदिवसीय सीरीज के लिए उनको जगह नहीं मिली।

इसके अलावा एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम इंडिया को दो कप्तान मिले हैं। शुरुआती तीन मैचों में शुभमन गिल कप्तानी करने वाले हैं। इसके बाद बचे हुए दो मैचों में श्रेयस अय्यर लीड करने वाले हैं, टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव हुआ है। हालांकि यह सीरीज एकदिवसीय वर्ल्ड कप के हिसाब से अहम है। भारतीय टीम विदेशी सरजमीं पर अपना दमखम दिखाते हुए तैयारियों को परखना चाहेगी। ऐसी में इस दौरे को टीम इंडिया में काफी मजबूत प्लेयर्स को शामिल किया गया है।

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • 22 अक्टूबर: पहला टी20- क्राइस्टचर्च
  • 24 अक्टूबर: दूसरा टी20- क्राइस्टचर्च
  • 27 अक्टूबर: तीसरा टी20- वेलिंगटन
  • 30 अक्टूबर: चौथा टी20- ऑकलैंड
  • 1 नवंबर: पांचवां टी20- हैमिल्टन

वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • 4 नवंबर: पहला वनडे- ऑकलैंड
  • 7 नवंबर: दूसरा वनडे- वेलिंगटन
  • 10 नवंबर: तीसरा वनडे- हैमिल्टन
  • 13 नवंबर: चौथा वनडे- माउंट मौंगानुई
  • 15 नवंबर: पांचवां वनडे- माउंट मौंगानुई

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

  • 19 से 23 नवंबर: पहला टेस्ट - वेलिंगटन
  • 27 नवंबर से 1 दिसंबर: दूसरा टेस्ट - क्राइस्टचर्च
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+