भारतीय टीम इंग्लैंड में 5 टेस्ट खेलेगी, मैचों के वेन्यू की जानकारी सामने आई
भारतीय टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज इंग्लैंड में खेलेगी।
India to tour England in 2025: साल 2025 में भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली है। इसमें पांच टेस्ट मैचों के सीरीज खेली जाएगी। इन मैचों के वेन्यू भी सामने आ गए हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने फ्यूचर टूर प्रोग्राम की घोषणा की है। इसमें भारतीय टीम के दौरे की जानकारी भी दी गई है।
इसके अलावा अगली दो एशेज के बारे में भी अहम खुलासा हुआ है। यूके में दो एशेज सीरीज खेली जाएगी। अगली एशेज सीरीज 2027 में खेली जाएगी। इसके मुकाबले ओवल। लॉर्ड्स, एजबेस्टन, ट्रेंट ब्रिज और एजेज बाउल में खेले जाएंगे।

भारतीय टीम के पांच मैचों के वेन्यू भी बताये गए हैं। भारत की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 2025 में पांच टेस्ट मैच ओवल, एजबेस्टन, हेडिंग्ले, मैनचेस्टर, ओल्ड ट्रेफर्ड में खेलेगी। ईसीबी ने इसके बारे में जानकारी दी है। इंग्लैंड की महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में एक टेस्ट मुकाबला भी खेलेगी। यह मैच हेडिंग्ले में खेला जाएगा।
साल 2031 में ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड में एशेज सीरीज खेलने के लिए आएगी। इसके मुकाबले ओवल, ओल्ड ट्रेफर्ड, हेडिंग्ले, ट्रेंट ब्रिज, लॉर्ड्स में खेले जाएंगे। एजिज बाउल में महिला टीम भी एक टेस्ट मुकाबला खेलेगी। यह मल्टी-फॉर्मेट प्रारूप का हिस्सा होगा।
इसके अलावा ईसीबी ने यह भी कहा है कि इंग्लैंड की महिला टीम 2025 से लेकर 2031 के समय में हर साल लॉर्ड्स में खेलेगी। इसका मतलब है कि महिला टीम लॉर्ड्स को मिस नहीं करेगी। टी ब्लास्ट के फाइनल मैच एजबेस्टन का चयन किया गया है। इस तरह ईसीबी ने अपने सात वर्षों का घरेलू कार्यक्रम तय कर दिया है। इसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज को अहम माना जा सकता है।
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की टीम इस साल भी एशेज सीरीज खेलने वाली है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज 16 जून से शुरू हो रही है। इसमें कुल 5 टेस्ट मुकाबले खेले जाने हैं।












Click it and Unblock the Notifications