पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तानी दिग्गज का बयान, भारत के सपोर्ट में कही बड़ी बात

Basit Ali on Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही लगातार क्रिकेट के दिग्गज अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। सचिन तेंदुलकर, शुभमन गिल, इरफान पठान, पार्थिव पटेल, गौतम गंभीर विराट कोहली और युवराज सिंह जैसे दिग्गज भारतीय क्रिकेटर इस हमले पर शोक जता चुके हैं। वहीं पाकिस्तान से भी कुछ पूर्व खिलाड़ी अब इस हमले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कश्मीर में जान गंवाने वाले 'शहीद' (Basit Ali on Pahalgam Attack)

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भारत को सपोर्ट करते हुए इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को जल्द से जल्द ढूंढा जाए और आवाम के सामने गोली मार दी जाए। बासित अली ने कश्मीर में जान गंवाने वाले लोगों को 'शहीद' कहकर पुकारा। वहीं इस मामले में आतंकी को जल्द से जल्द पकड़कर सजा देने की गुजारिश भी की है।

Pahalgam

बासित अली का फूटा गुस्सा

इस घटना को लेकर बासित अली भी काफी दुखी हैं और इसे एक अत्याचार मानते हैं। उनका कहना है कि किसी भी व्यक्ति को किसी की जान लेने का अधिकार नहीं है, चाहे वह किसी भी धर्म या समुदाय से संबंधित हो। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई अपने धर्म के नाम पर हत्या करता है तो वह असल में उस धर्म के खिलाफ जा रहा होता है।

'चाहे मेरा बड़ा भाई भी हो तो मैं गोली मार दूंगा'

बासित अली ने आगे कहा कि मैं सीना ठोक के कहता हूं कि यह हरकत जिसने भी की है, उन्हें माफी नहीं मिलनी चाहिए। अगर मैंने ऐसा किया होता तो मुझे फांसी पर लटका देना चाहिए था। गोली मार देनी चाहिए। चाहे मेरा बड़ा भाई भी हो तो तो मैं गोली मार दूंगा। पहलगाम की खबर बहुत ही अफसोसनाक है। मासूम लोग जो बेचारे अपनी छुट्टियों के लिए गए हुए थे। क्या जमाना आ गया है क्या लोग हो गए हैं कि उन्हें एहसास नहीं की उनकी भी फैमिली हैं।

उन्होंने आगे अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि जिन्होंने भी ऐसा किया है न मेरी अल्लाह से दुआ है और हर नमाज में दुआ करूंगा। उनकी फैमिली के साथ भी ऐसे होना चाहिए. चाहे कोई भी हो। मैंने सबसे मिसाल अपनी दी है। अगर मैं हूं तो मुझे भी, बहुत बुरी खबर है, जो भी लोग इसमें शामिल है, केस नहीं चलाना चाहिए। सीधे आवाम के सामने गोली मार देनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+