IPL की वजह से इस भारतीय खिलाड़ी की चमकेगी किस्मत, 9 साल बाद वर्ल्ड कप में हो सकती है वापसी

India Squad for T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा। 1 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में साल 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। न्यूजीलैंड की टीम ने 29 अप्रैल यानी कि सोमवार को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान भी कर दिया है।

टीम को लेकर हुई मीटिंग

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा के बीच टी-20 वर्ल्ड कप की टीम लेकर दिल्ली में एक मीटिंग भी रखी गई थी। ऐसा माना जा रहा है कि कोच कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने खिलाड़ियों के नाम पर मुहर लगा दी है। बस अब टीम का ऐलान किया जाना बाकी है।

Sandeep Sharma 1

9 साल बाद इस खिलाड़ी की वापसी

इस बीच एक ऐसी खबर आ रही है कि 9 साल बाद भारतीय तेज गेंदबाज को वापस टीम में लाने पर विचार किया जा रहा है। दरअसल, इस साल होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप में 9 साल बाद एक भारतीय खिलाड़ी की वापसी भी हो सकती है।

संदीप शर्मा की हो सकती है वापसी

राजस्थान रॉयल्स के लिए कमाल की गेंदबाजी करने वाले संदीप शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुने जा सकते हैं। संदीप शर्मा ने इससे पहले भारत के लिए साल 2015 में टी-20 मुकाबला खेला था। लगभग 9 साल बाद एक बार फिर से संदीप शर्मा की भारतीय टीम में वापसी हो सकती है। संदीप शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2024 में अब तक चार मुकाबले खेले हैं और इन चार मैचों में वह आठ विकेट चटकाने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बेहद कम रन भी खर्चे हैं।

भारत के लिए खेले हैं इतने मैच

भारतीय टीम को अंतिम के ओवर में ऐसे ही गेंदबाज की जरूरत है जो वेस्टइंडीज और अमेरिका जैसी धीमी पिचों पर विकेट लेने में कामयाब हो सके। संदीप ने साल 2015 में भारतीय टीम के लिए टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। भारत और जिम्बॉब्वे के बीच खेले गए टी-20 सीरीज के दौरान संदीप शर्मा ने अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित भी किया था। लेकिन दो मैच खेलने के बाद ही वह टीम से बाहर हो गए इसके बाद उन्हें कभी भी भारतीय टीम में वापसी करने का मौका नहीं मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+