बुमराह, शमी और सिराज के बिना भारत की गेंदबाजी मजबूत नहीं है, सुनील गावस्कर ने क्यों दिया यह बड़ा बयान

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण पर निशाना साधते हुए कहा है कि बुमराह, शमी और सिराज के बिना भारतीय गेंदबाजी कुछ भी नहीं है, इसीलिए टर्निंग ट्रैक बनाए जा रहे हैं।

Sunil Gavaskar

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से 2-1 से आगे है। भारत ने नागपुर और दिल्ली टेस्ट में जीत दर्ज की थी, लेकिन इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया वापसी करते हुए भारत को 9 विकेट से मात दी थी। अब सीरीज का आखिरी और चौथा टेस्ट मैच अहमदाबाद में 9 मार्च से शुरू होगा। इस सीरीज के अभी तक हुए तीनों टेस्ट मैच में पिच को लेकर काफी चर्चा हो रही है। तीनों मैचों में स्पिनर्स को मदद पहुंचाने वाली पिच देखने को मिली है। इसको लेकर दोनों देशों के कई दिग्गज खिलाड़ी अभी तक अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। इंदौर टेस्ट में तो हद ही हो गई थी, क्योंकि वहां एक तो मैच तीन के अंदर ही खत्म हो गया था और पूरे मैच के अंदर कुल 30 विकेट गिर गए थे। ऐसे में पिच को लेकर बवाल अभी भी जारी है।

गावस्कर ने भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण पर साधा निशाना

भारतीय पिचों को लेकर चल रही बहस के बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल, सुनील गावस्कर ने कहा है कि भारत का गेंदबाजी आक्रमण बुमराह, सिराज और शमी के इतना मजबूत नहीं है कि वो किसी मैच में 20 विकेट ले सके, इसलिए अपनी कमजोरी को छिपाने के लिए टर्निंग ट्रैक बनाए गए हैं। गावस्कर ने कहा है कि भारत का गेंदबाजी कॉम्बिनेशन 20 विकेट लेने के लिए सूखी पिच बनाने के लिए मजबूर कर रहा है। आपको बता दें कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अभी तक के तीनों टेस्ट मैच में स्पिनर्स को ज्यादा विकेट मिले हैं और सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के भी स्पिनरों ने विकेट लिए हैं।

WTC फाइनल को लेकर है भारत की यह सोच

सुनील गावस्कर ने दावा किया है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल ने भारत की सोच को ऐसा करने में बड़ी भूमिका निभाई है। भारत की सोच यही है कि WTC फाइनल से पहले अपने स्पिनरों का पूरा उपयोग कर लिया जाए। उन्होंने दावा किया कि भारत नहीं चाहता कि सपाट पिच बनाई जाए, जहां बल्लेबाजों को रन बनाना आसान होता है। आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ही खेले हैं। सिराज और शमी पहले दो मैच खेले थे, जबकि तीसरे मैच में शमी की जगह उमेश यादव को मौका मिला था। इसके अलावा अश्विन, जडेजा और अक्षर की तिकड़ी भी सीरीज में खेली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+