ICC ODI rankings: पाकिस्तान को पछाड़ नंबर वन टीम बन सकती है भारत, बस करना होगा यह काम

ICC ODI rankings: पाकिस्तानी टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप पर है। एशिया कप से बाहर होने के बावजूद पाकिस्तान की टीम नंबर पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। भारत के पास नंबर वन पर आने का बेहतरीन मौका था। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय टीम के लिए ऐसा करना संभव नहीं हो सका। लेकिन भारत के पास अभी भी नंबर वन पर आने का मौका बना हुआ है।

ऑस्ट्रेलिया से जीतनी होगी सीरीज: भारत को अब 22 सितंबर से अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलना है। भारतीय टीम अगर इस वनडे सीरीज को जीतने में कामयाब होती है तो फिर वह आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप पर अपनी जगह बना लेगी। दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका से सीरीज गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम भी इस रैंकिंग में पिछड़ गई है।

ICC ODI rankings 1

दोनों टीमों की कोशिश जीत पर: वर्ल्ड कप से पहले दोनों ही टीमों के पास अपनी तैयारियों को मजबूत करने का आखिरी मौका होगा। वर्ल्ड कप में भारत को अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेलना है। ऐसे में भारत की कोशिश इस सीरीज को जीतकर मजबूती के साथ वर्ल्ड कप में उतरने की होगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम भारत में अपनी पूरी स्ट्रेंथ के साथ आ रही है और वह भारत के खिलाफ सीरीज को जीतना चाहेगी।

दोनों के पास बराबर अंक: पाकिस्तानी टीम 115 की रेटिंग के साथ नंबर एक के स्थान पर बनी हुई है। आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में भारत के भी उतने ही अंक यानी 115 है। लेकिन पाकिस्तान के मुकाबले भारत ने मैच ज्यादा खेले हैं। यही वजह है कि भारत मौजूदा समय में नंबर दो पर है। लेकिन अगर वह ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देने में कामयाब हो जाती है तो फिर भारत के अंक पाकिस्तान से बेहतर हो जाएंगे और वह वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंच जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+