भारत को विदेश में टेस्ट जीतने के लिए पंत के साथ स्टोक्स या ग्रीन जैसे ऑलराउंडर की तलाश: हुसैन
India Test cricket middle order: पूर्व इंग्लैंड कप्तान नासिर हुसैना का मानना है कि भारत को विदेशों में टेस्ट क्रिकेट में सफल होने के लिए इंग्लैंड के बेन स्टोक्स या ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन जैसे ऑलराउंडर की जरूरत है, जो छठे या सातवें नंबर पर अच्छी बल्लेबाजी कर सके और भारत को 10-15 ओवर की अच्छी विकेट लेने वाली तेज और स्विंग गेंदबाजी भी दे सके।
भारत हाल ही में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन के आधार पर पहुंचा था, लेकिन उनकी विदेशी धरती पर फॉर्म हुसैन के लिए एक चिंता का विषय है।

भारत ने हाल ही में वेस्टइंडीज को 1-0 से हराया और बांग्लादेश में पिछले साल के अंत में कुछ शानदार क्रिकेट खेला, लेकिन रोहित शर्मा की टीम के लिए विदेशों बाकी नतीजे मिलु-जुले रहे हैं।
हुसैन ने हाल ही में आईसीसी रिव्यू के एक एपिसोड में बात की, हुसैन ने कहा, "वे घर पर शानदार हैं... उनकी टीम का संतुलन लाजवाब है। उनके पास रोहित और विराट जैसे सीनियर खिलाड़ी हैं और वे वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं और उनके पास युवा खिलाड़ी भी हैं, जैसे शुभमन गिल।"
"अगर जसप्रीत (बुमराह) भी वापस आ सकते हैं, तो और बढ़िया है। इसलिए, उनके पास सीनियर खिलाड़ियों और युवाओं के साथ संतुलन है, भारत में वास्तविक ऑलराउंडर हैं - अक्षर (पटेल), (रवींद्र) जडेजा और (रविचंद्रन) अश्विन। मेरे लिए, यह एक बहुत ही संतुलित टीम है क्योंकि तब आपके पास एक नंबर 7 है।"
साथ ही हुसैन को पता है कि भारत ऋषभ पंत के आने के बाद भारत का मध्यक्रम और मजबूत हो जाएगा। हुसैन ने कहा, "मैं रिकी (पोंटिंग) के साथ एशेज में बहुत यात्रा कर रहा था, और वह ऋषभ को मैसेज कर रहे थे, और ऋषभ जिम में थे। पंत इस समय एक बहुत बड़ी कमी है, उम्मीद है कि वह वापस आ जाएंगे।"
लेकिन भारत की टीम का संतुलन विदेशों में सवाल बना हुआ है। जिस पर हुसैन कहते हैं, "अगर वे एक सीम गेंदबाजी ऑलराउंडर हासिल कर सकें तो विदेश में भी वह बैलेंस बन सकता है। हार्दिक (पंड्या) एकदम सही होते, अगर वे फिट होते।"
ये भी पढ़ें- 100 T20I छक्कों में सूर्यकुमार ने गेल, फिंच, मैक्सवेल, बटलर, मिलर सबको पछाड़ा, बस 1 बल्लेबाज से रह गए पीछे
"भारतीय क्रिकेटर इस समय, एक (बेन) स्टोक्स प्रकार के क्रिकेटर, कैमरन ग्रीन टाइप के क्रिकेटर, मिशेल मार्श जैसे क्रिकेटर को मिस कर रही है, जो एक बल्लेबाज के तौर पर नंबर 6 या नंबर 7 पर बैटिंग कर सके, जो आपको 10 या 15 ओवर की विकेट लेने वाली तेज और स्विंग गेंदबाजी दे सके। फिर भारत विदेशी धरती पर बहुत जबरदस्त टीम हो जाएगी।"
हालांकि हुसैन को भारत के टॉप ऑर्डर के लिए कोई चिंता नहीं है और उन्हें लगता है कि युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत को आगे बढ़ाने के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications