100 T20I छक्कों में सूर्यकुमार ने गेल, फिंच, मैक्सवेल, बटलर, मिलर सबको पछाड़ा, बस 1 बल्लेबाज से रह गए पीछे
Suryakumar yadav t20 sixes record: टी20 इंटरनेशनल में छक्के मारने की कला में भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का इस समय कोई सानी नहीं है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में 100 छक्कों का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने 49 पारियों में ही 100 छक्के पूरे कर लिए हैं, जो कि सबसे कम समय में है।
इसमें वेस्टइंडीज के क्रिस गेल भी स्काई से आगे नहीं हैं, जबकि उनका खेल पूरी तरह से छक्कों पर निर्भर था। गेल ने भी 49 पारियों में 100 छक्के मारे थे। ऐसे में सूर्यकुमार यादव का यह प्रदर्शन उनकी प्रतिभा, फियरलेस सोच, और समझ का प्रमाण है।

उन्होंने तीसरे T20Iमें 83 रन की पारी खेलकर भारत को विकेट से जीत दिलाई। उन्होंने 44 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्के मारे। कोलिन मुनरो (57), आरोन फिंच (70), मार्टिन गुप्टिल (72), रोहित शर्मा (84), ग्लेन मैक्सवेल (86) भी काफी पीछे हैं। सिर्फ एक बल्लेबाज ही यादव से इस मामले में आगे हैं।
ये खिलाड़ी हैं त्रिनिदाद के ईविन लुईस जो वेस्टइंडीज के लिए खेलते हैं। लुईस ने सिर्फ 42 टी20 इंटरनेशनल मैचों में ये कमाल किया था। हालांकि लुईस औसत और स्ट्राइक रेट के मामले में सूर्यकुमार के टी20 रिकॉर्ड से काफी कमतर नजर आते हैं।
सूर्यकुमार यादव के इस रिकॉर्ड से भारतीय क्रिकेट में एक नया अध्याय जुड़ गया है। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वह टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं। ये हैं अब तक सबसे कम टी20 इंटनरेशनल पारियों में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज-
1. इविन लुईस (वेस्टइंडीज) - 42 पारियां
2. सूर्यकुमार यादव (भारत) - 49 पारियां
3. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 49 पारियां
4. कॉलिन मुनरो (न्यूजीलैंड) - 57 पारियां
5. एरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) - 70 पारियां
6. मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड) - 72 पारियां
7. रोहित शर्मा (भारत) - 84 पारियां
8. ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) - 86 पारियां
9. इयोन मोर्गन (इंग्लैंड) - 87 पारियां
10. जोस बटलर (इंग्लैंड) - 87 पारियां
ये भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव का T20I में छक्कों का करिश्मा: रोहित-कोहली टिकते नहीं, बाकी भारतीय बल्लेबाज भी हैं पीछे
लेकिन ODI में, सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने 26 ODI में 24.33 के औसत से ही बैटिंग की है। उन्होंने स्वीकार किया है कि वे T20I की तरह ODI में अपनी भूमिका को समझने में फिलहाल नाकाम रहे हैं। हालांकि ऐसा कोई कारण नहीं नजर आता कि वे ODI में भी T20I की तरह ही 360-डिग्री की पारियां नहीं खेल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications