वेस्टइंडीज के 2 खिलाड़ियों का गुयाना में शानदार रिकॉर्ड, क्या भारत को आज मिलेगा इन दोनों से छुटकारा?

India vs West Indies: भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ आज शाम 8:00 बजे गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में T20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेलना है। भारतीय क्रिकेट टीम 0-2 से पिछड़ रही है और वह इस मुकाबले को जीतकर किसी तरह इस सीरीज में खुद को बनाए रखना चाहेंगे।

यहां की पिच थोड़ी धीमी है, जहां बल्लेबाजों को गेंद को मारने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए 150 से 160 रन के आसपास का टारगेट अपेक्षित है। लेकिन इस तरह की पिच पर भी वेस्टइंडीज के दो ऐसे खिलाड़ी हैं जो यहां खेलना काफी पसंद करते हैं।

West Indies

यहां उन दो खिलाड़ियों की बात हो रही है जो मौजूदा टी20 सीरीज का हिस्सा हैं और इन दोनों को ही इस सीरीज में इत्तेफाक से 1-1 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिल चुका है। दोनों ने ही भारत को अलग-अलग मैचों में हराने में अहम भूमिका निभाई है।

यह खिलाड़ी है वेस्टइंडीज के धाकड़ विकेटकीपर निकोलस पूरन और सक्षम ऑलराउंडर जेसन होल्डर। होल्डर को पहले मैच में प्लेयर ऑफ मैच अवॉर्ड मिल चुका है और पूरन को दूसरे मैच में। पूरन ने इस मैदान पर 4 पारियों में तीन अर्धशतक के साथ 220 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 163 रहा है और औसत 110 रहा है, जो बताता है कि यह मैदान कितना भी धीमा हो, लेकिन पूरन यहां बहुत तेज होते हैं।

ये भी पढ़ें- निकोलस पूरन बनाम चहल-बिश्नोई: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 का ये होगा मुख्य मुकाबला

होल्डर ने इस मैदान पर 2 पारियों में 4 विकेट चटकाए हैं। होल्डर पहले मैच में भारत के खिलाफ 2 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। उन्होंने यहां पर 13.27 के औसत के साथ गेंदबाजी की है। ऐसे में टीम इंडिया इस मुकाबले में इन दो 'हैप्पी हंटर्स' से बचना चाहेगी।

इस मैदान पर तेज गेंदबाजों ने 12 मैचों में 66 विकेट चटकाए हैं और उनका औसत 22.08 रहता है। स्पिनर पेसर्स की तुलना में कम सफल रहे हैं, लेकिन उन्होंने भी 37 विकेट चटकाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+