IND vs WI : दूसरे वनडे में छा गए प्रसिद्ध कृष्णा, भारत ने सीरीज पर किया कब्जा

नई दिल्ली। विंडीज के खिलाफ भारत ने दूसरे मैच में 44 रनों से शानदार जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम कर ली है। तीन वनडे मैचों की सीरीज के शुरूआती दो मैच भारत ने अपने नाम किए। अब आखिरी मैच 11 फरवरी को होगा। भारत ने सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक की मदद से विंडीज को 238 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन जवाब में विंडीज की टीम 193 रनों पर ही ढेर हो गई। शमरा ब्रूक्स ने विंडीज के लिए सर्वाधिक 44 रन बनाए। उन्होंने 64 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के लगाए, लेकिन अन्य कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाया।

यह भी पढ़ें- 'कोहली अभी 1-2 साल के लिए संभाल सकते हैं RCB की कमान'

मैन ऑफ द मैच बने कृष्णा

मैन ऑफ द मैच बने कृष्णा

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली, जिन्होंने 9 ओवर में महज 12 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया। शार्दुल ठाकुर को 2 विकेट मिले। शार्दुल ठाकुर ने 2 विकेट लिए। साथ ही अपने वनडे करियर का सिर्फ दूसरा मैच खेल रहे दीपक हुड्डा को इस मैच में पहला विकेट मिला। उन्होंने शमरा ब्रूक्स को किया, जो अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे। इसके अलावा मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिया।

ऐसी रही भारतीय बल्लेबाजी

ऐसी रही भारतीय बल्लेबाजी

इससे पहले विंडीज ने टाॅस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। रोहित शर्मा के साथ रिषभ पंत को बताैर ओपनर उतारा गया था, लेकिन यह जोड़ी ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी। पंत को पहले नंबर पर उतारने का प्लान गलत साबित हो गया। पहले तो रोहित तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। फिर 12वें ओवर की पहली गेंद पर पंत भी ओडिन स्मिथ का शिकार बन गए। पंत ने 18 रन बनाए। उनके अलावा इसी ओवर मेंआखिरी गेंद पर कोहली भी 18 रन बनाकर आउट हो गए। भारत के 3 विकेट 43 के स्कोर पर गिर चुके थे, लेकिन फिर सूर्यकुमार और केएल राहुल ने चाैथे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी कर टीम की पारी में जान भरी। फिर 30वें ओवर में राहुल रन आउट हो गए। वह 1 रन से अर्धशतक बनाने से चूक गए। उन्होंने 48 गेंदों में 4 चाैकों व 2 छक्कों की मदद से 49 रन बनाए। फिर सूर्यकुमार ने 39वें ओवर में अपना विकेट खो दिया। उन्होंने 83 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चाैके शामिल रहे। इसी के साथ भारत की आधी टीम 177 पर पवेलियन लाैट गए। फिर 42वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर ने आउट होने से पहले 24 रनों की पारी खेली। शार्दुल ठाकुर ने 8, जबकि मोहम्मद शमी ने 3 रन बनाए। आखिर में युजवेंद्र चहल ने नाबाद 11 रन बनाकर विंडीज के सामने 238 रनों का लक्ष्य रखा।

अच्छी शुरूआत के बाद बिखरा विंडीज

अच्छी शुरूआत के बाद बिखरा विंडीज

लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज टीम को ओपनर शाई होप व ब्रैंडन किंग ने शानदार शुरूआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर में 32 रनों की साझेदारी की। लेकिन कृष्णा ने ब्रैंडन (18) का विकेट लेने के बाद विंडीज की पारी को बैकफुट पर लाने का काम शुरू कर दिया। तीसरे नंबर पर आए डैरेन ब्रावो भी 1 रन बनाकर कृष्णा का शिकार बने। फिर शाई होप भी 27 रन बनाकर चहल की चाल में फंसे। कप्तान निकोलस पूरन ने 9 रन बनाए, उन्हें कृष्णा ने रोहित के हाथों कैच करवाकर आउट किया। फिर शार्दुल ने छठे नंबर के बल्लेबाज जेसन होल्कर (2) को सस्ते में आउट कर विंडीज को 76 के स्कोर पर 5 झटके दे दिए। हालांकि अकील होसैन (34) ने भारतीय गेंदबाजों का सामना करने की हिम्मत दिखाई, लेकिन शार्दुल ने उन्हें भी आउट कर भारत का पलड़ा भारी कर दिया। फेवियन एलन ने 13 रन बनाए तो ओडिन स्मिथ ने 24 रन बनाए। आखिरी विकेट केमार रोच (0) के रूप में आया जो कृष्णा को मिला। इसी के साथ विंडीज टीम 46 ओवर में 193 पर ढेर हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+