Ind vs Ban: जीत के साथ ही भारत को WTC में बड़ा फायदा, फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार
World Test Championship points table: श्रेयस अय्यर और आर अश्विन की बदौलत भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ एक यादगार जीत हासिल की। इस जीत का असर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर भी देखने को मिला है।

World Test Championship points table: भारतीय टीम ने बांग्लादेश को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हरा दिया है। मीरपुर में खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में भारत को तीन विकेट से जीत मिली। हालांकि, भारतीय टीम के लिए दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज करना काफी मुश्किल हो गया था। श्रेयस अय्यर और आर अश्विन की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी के कारण भारत इस मुकाबले को जीतने में सफल रही।

WTC में पहुंचा भारत को फायदा
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जीत हासिल करने के बाद भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में फायदा मिला है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में भारत की टीम अब दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। भारत को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने ही घर पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम की कोशिश इस सीरीज को अपने नाम करने की होगी।

इन टीमों के बीच टक्कर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत 99 प्वॉइंट्स और 58.93 जीत प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। भारत, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब फाइनल में पहुंचने की रेस तेज हो गई है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम नंबर वन पर मौजूद है। दूसरे नंबर पर भारत, जबकि तीसरे पोजिशन पर साउथ अफ्रीका की टीम 54.55 अंक के साथ भारत को कड़ी टक्कर दे रही है।

इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तान बाहर
पाकिस्तान, इंग्लैंड बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज़ जैसी टीम पहले ही फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। इंग्लैंड मे पाकिस्तान को उसी के घर में 3-0 से हराया था। जिसके बाद पाकिस्तान भी वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस से बाहर हो गया। हालांकि, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अभी दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जून 2023 में ओवल लंदन में खेला जाएगा। भारतीय टीम पिछले साल फाइनल में जगह बनाई थी और इस बार भी फैंस को टीम से खासी उम्मीदें बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications