Asia Cup 2025 के लिए इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान? श्रेयस-संजू पर खत्म होगा सस्पेंस!
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम जल्द ही खिलाड़ियों का ऐलान कर सकती है। खिलाड़ियों के चयन को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच भी चर्चाएं तेज है। बीसीसीआई (BCCI) जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान करने वाली है। जानकारी के मुताबिक, टीम का चयन 16 या 17 अगस्त को किया जा सकता है। इस बार टूर्नामेंट का आयोजन भारत की बजाय यूएई में होगा और इसकी शुरुआत 9 सितंबर से होगी।
श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी (Asia Cup 2025)
स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के मुताबिक श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही है। अय्यर करीब 20 महीने बाद भारत की टी20 टीम में वापसी करेंगे। इसके साथ ही विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की जगह भी पक्की मानी जा रही है। ऐसे में फैंस इन दोनों खिलाड़ियों को मैदान पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी कप्तानी
टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी, हालांकि उनकी फिटनेस को लेकर अभी संशय बरकरार है। हाल ही में उन्होंने हर्निया सर्जरी के बाद बेंगलुरु स्थित एनसीए में वापसी की है। चयनकर्ता उनकी रिपोर्ट के आधार पर अंतिम फैसला लेंगे। यह टूर्नामेंट भारतीय टीम के लिए खास होने वाला है क्योंकि टी20 फॉर्मेट से रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा जैसे बड़े नाम रिटायर हो चुके हैं।
नए खिलाड़ियों पर होगी नजरें
ऐसे में अब जिम्मेदारी नए खिलाड़ियों पर होगी। अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और संजू सैमसन जैसे युवा खिलाड़ी टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। भारत ग्रुप 'ए' में है और अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला होगा। टीम इंडिया का आखिरी ग्रुप मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ होगा। एशिया कप का फाइनल 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications