भारतीय टीम में होंगे 2 ODI कप्तान, न्यूजीलैंड दौरे पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर दोनों को मिली जिम्मेदारी

भारतीय क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे स्क्वॉड का ऐलान हो गया है। पांच मैचों की सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने कप्तानी की जिम्मेदारी दो खिलाड़ियों को सौंपी है। शुभमन गिल शुरुआती तीन वनडे में टीम की अगुआई करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर आखिरी दो मुकाबलों में कप्तान की भूमिका निभाएंगे।

अय्यर को पहले तीन मैचों के लिए उपकप्तान भी बनाया गया है। वहीं चौथे और पांचवें वनडे के लिए इशान किशन को उपकप्तानी की जिम्मेदारी मिली है। इस फैसले के साथ ही भारतीय टीम के कॉम्बिनेशन में भी बदलाव देखने को मिलेगा। टीम के नियमित वनडे कप्तान शुभमन गिल आखिरी दो मुकाबलों का हिस्सा नहीं होंगे, ताकि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी पर ध्यान दे सकें। टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी।

indian team

किन प्लेयर्स का नाम शामिल

पहले तीन वनडे के लिए घोषित टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को जगह मिली है। राहुल विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे, जबकि अय्यर उपकप्तान के तौर पर गिल का साथ देंगे। इस टीम में ऋतुराज गायकवाड़, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव भी शामिल हैं।

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की भी टीम में वापसी हुई है लेकिन उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। चोट के कारण वह मुकाबले से बाहर हुए थे और उनकी जगह अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया था। कंबोज को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन वनडे के लिए भी चुना गया है।

कब से शुरू होगी भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होगी। पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा, जबकि दूसरा वनडे 7 नवंबर को वेलिंगटन में होगा। तीसरा मैच 10 नवंबर को हैमिल्टन में आयोजित किया जाएगा।

सीरीज के आखिरी दो मुकाबले 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। पहला टेस्ट 19 नवंबर से वेलिंगटन में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में होगा।

पहले तीन वनडे के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा (फिटनेस पर निर्भर) और कुलदीप यादव।

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+