अर्शदीप के सेलिब्रेशन में अपने 'आदर्श' शाहीन अफरीदी की नकल! ट्विटर पर भिड़े भारत और पाकिस्तान के फैंस
IPL 2023 Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह के सेलिब्रेशन को बताया शाहीन अफरीदी की नकल, ट्विटर पर भिड़े भारत और पाकिस्तान के फैंस, बताया कौन है ऑरिजनल, कौन है फर्स्ट कॉपी और कौन है चाइनीज माल।

आईपीएल के 16वें सीजन में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मोहाली में हुआ मुकाबला अर्शदीप सिंह के नाम रहा जिन्होंने अपनी टीम पीबीकेएस के लिए 3 विकेट लेकर जीत की राह पक्की की और उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी मिला। इस मुकाबले में अर्शदीप की गेंदबाजी की तरह उनका सेलिब्रेशन स्टाइल भी चर्चा में आ गया। पंजाब के इस गेंदबाज ने पहली ही गेंद पर केकेआर के ओपनर मनदीप सिंह को बाउंसर पर आउट कर दिया था। मनदीप सिंह इस सटीक बाउंसर का कोई जवाब नहीं दे पाए और उन्होंने इसे डीप मिडविकेट एरिया में खेल दिया। अर्शदीप ने पंख की तरह दोनों हाथ हवा में लहरा कर विकेट का जश्न मनाते हुए दौड़ लगाई।
केकेआर के खिलाफ अर्शदीप सिंह के सेलिब्रेशन
उसी ओवर की अंतिम गेंद पर अर्शदीप ने एक और विकेट लिया और यह थे केकेआर के अनुकूल रॉय जो नंबर 3 पर आए थे। इससे पहले अनुकूल एक चौका लगा चुके थे और उन्होंने फिर से एक छोटी लेंथ की गेंद को भांपने में चूक की जिसके बाद उनको मिडविकेट के क्षेत्र में लपक लिया गया। इस बार अर्शदीप के सेलिब्रेशन में मुस्कुराहट नहीं थी बल्कि वे बाएं हाथ के बल्लेबाज अनुकुल को पवेलियन जाते वक्त घूर रहे थे। उनको अभी भी गुस्सा था कि अनुकुल ने उन पर चौका कैसे मारा।
बेस्ट सेलिब्रेशन तीसरे विकेट के दौरान दिखा
अर्शदीप ने अपना बेस्ट सेलिब्रेशन मैच के सबसे महत्वपूर्ण विकेट के लिए संभाल कर रखा था। ये 16वां ओवर था और मैच खुला हुआ था क्योंकि अय्यर खतरनाक होते हुए दिखाई दे रहे थे। लेकिन अर्शदीप ने एक और शॉर्ट बॉल पर अय्यर को डीप में कैच आउट कराया और अपनी दोनों उंगलियों को चूमने के बाद हाथों को फैला दिया। इस तरह का सेलिब्रेशन पाकिस्तान के पेसर शाहीन अफरीदी भी करते हैं और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान भी इस तरह से विकेट को सेलिब्रेट किया करते थे। अर्शदीप के अफरीदी जैसे सेलिब्रेशन को लेकर पाकिस्तान और भारत के क्रिकेट फैंस के बीच में ट्विटर पर जंग छिड़ गई। कुछ रिएक्शन आप यहां देख सकते हैं-
एक यूजर कहते हैं कि, मैं समझ नहीं पाता हूं कि अर्शदीप को ट्रोल क्यों किया जा रहा है। वे तो बस अपने आदर्श (शाहीन अफरीदी) की कॉपी कर रहे हैं। उनको ऐसा करने दीजिए।
इसका जवाब देते हुए भारतीय फैंस कहते हैं कि शाहीन इस लायक नहीं है कि उनको फॉलो किया जाए। अर्शदीप अपने आदर्श जहीर खान को फॉलो कर रहे हैं जो रिवर्स स्विंग के किंग थे।
बाबर आजम आर्मी के ट्विटर अकाउंट से कहा गया है कि कल हमने देखा की ओपनिंग सेरेमनी में भी हमारी नकल करने की कोशिश की गई और फिर आगे जाकर उनके बॉलर अर्शदीप सिंह ने शाहीन अफरीदी की तरह करने की कोशिश की। यह दिखाता है कि इस समय हम लोग ट्रेंड सेट कर रहे हैं।
एक भारतीय फैंस जहीर खान की उंगलियों को चूमने की फोटो को शेयर करते हुए पूछते हैं, हां भाई, अर्शदीप शाहीन की कॉपी है क्या?
एक और यूजर ने 3 खिलाड़ियों की फोटो को एक साथ शेयर किया है जिसमें जहीर खान को ऑरिजनल बताया है, अर्शदीप सिंह को फर्स्ट कॉपी और शाहिद अफरीदी को चाइनीज माल।
इसी बीच एक ट्विटर यूजर ने अर्शदीप और शाहीन के आंकड़ों को भी पेश किया। यहां सिंह काफी बेहतर दिखाई दे रहे हैं। शाहीन ने 47 मैचों में 22.4 की औसत के साथ 58 विकेट लिए हैं तो अर्शदीप ने 46 मैचों में 17.7 की औसत के साथ 41 विकेट लिए हैं। इसके साथ ही शाहीन को दुनिया का सबसे ओवररेटेड बॉलर बताया गया है।
मैच का हाल-
जहां तक मैच की बात है तो श्रीलंका के भानुका राजपक्षे ने तेज 50 रनों की पारी खेली शिखर धवन ने भी 40 रनों की अपनी कप्तानी पारी खेली और फिर अर्शदीप के तीन विकेटों का पंजाब की टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान रहा। बारिश के कारण मैच रोके जाने तक कोलकाता को 146 पर 7 विकेट के नुकसान पर सीमित कर दिया था। डकवर्थ लुईस मेथड के हिसाब से इस मुकाबले में केकेआर 7 रन पीछे पाई गई।
इस मैच में आईपीएल केसबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन पर भी नजरें थी जिन्होंने 17 गेंदों पर 2 छक्के लगाते हुए अंत में अच्छी पारी खेली थी। फिर उन्होंने नाजुक मौके पर आंद्रे रसैल का विकेट भी हासिल किया था।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications