PBKS vs KKR Highlights: रसेल की हिटिंग पर भारी पड़ी अर्शदीप की बॉलिंग, पंजाब ने 7 रन से जीता मैच
PBKS vs KKR Highlights in Hindi: पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल 2023 अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है जहां उन्होंने बारिश से प्रभावित मैच डीएलएस नियम के हिसाब से 7 रनों से जीत लिया।

PBKS vs KKR Highlights: IPL 2023 के मैच नंबर दो में पंजाब किंग्स की टीम ने मोहाली में अपने घरेलू मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच 7 रनों से जीत (DLS Method) लिया है। पंजाब किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 191 रन बनाए थे और जब केकेआर की पारी के दौरान बारिश के चलते मैच रोका गया तो नाइट राइडर्स का स्कोर 16 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन ही था।
कोलकाता की शुरुआत बहुत खराब रही
टारगेट का पीछा करते हुए केकेआर की शुरुआत काफी घटिया रही क्योंकि उन्होंने अपने दो विकेट मात्र 17 रनों के स्कोर पर गंवा दिए। ऐसा माना जा रहा है था इम्पैक्ट प्लेयर के तौर उतारे गए वेंकटेश अय्यर ओपनिंग में आएंगे लेकिन उनकी जगह पर मनदीप सिंह आए और दूसरे बल्लेबाज थे आईपीएल में डेब्यू करने वाले अफगानिस्तान के युवा रहमनुल्लाह गुरबाज। अर्शदीप सिंह ने मनदीप को केवल 2 रनों के स्कोर पर सैम करन के हाथों कैच आउट करा दिया। इसके बाद 4 रनों पर अनुकुल रॉय भी आउट हो गए और पंजाब की टीम पूरी तरह मैच में मजबूत हो गई।

इम्पैक्ट प्लेयर वेंकटेश अय्यर ने मिडिल ऑर्डर संभाला
मेजबान टीम को गुरबाज के आउट होने के बाद रेड फ्लैग्स दिखने शुरू किया। अब बहुत आक्रामक होकर टारगेट के करीब भी नहीं पहुंचा जा सकता था। गुरबाज बढ़िया खेले लेकिन 16 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्का लगाकर आउट हो गए। स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 29 रन हो चुका था। लेकिन यहीं पर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारे गए वेंकटेश ने अपना असर छोड़ते हुए विकेट को संभालकर रखा और पहले कप्तान नीतीश राणा के साथ साझेदारी की और फिर आंद्रे रसेल के साथ।
रसेल ने 19 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली
नीतीश ने 17 गेंदों पर 24 रन बनाए जिनको सिकंदर रजा ने चलता किया। रिंकू सिंह ने 4 रन बनाकर निराश किया जिनका बढ़िया कैच सिकंदर रजा ने पकड़ा। इसके बाद रसेल और अय्यर के बीच बारिश के बीच ऐसी साझेदारी शुरू हो गई जो केकेआर के लिए बड़ी उम्मीद की तरह थी। पर ये उम्मीद भी तब टूट गई जब रसेल डकवर्थ लुईस समीकरण में अपनी टीम को आगे निकालने की कोशिश करते हुए बाउंड्री पर रजा के हाथों लपके गए। ये सैम करन का बड़ा विकेट था। रसेल ने 19 गेंदों पर 35 रनों की धाकड़ पारी में 3 छक्के लगाए।
केकेआर के फैंस बारिश रुकने की दुआ मना रहे थे
इसके बाद आई शार्दुल ठाकुर ने सैम करन की पहली गेंद को छक्के पर भेज कर साबित कर दिया कि केकेआर अभी हार नहीं मानने वाली है। बारिश के आसार बढ़ते ही जा रहे थे और 15 ओवर के बाद कोलकाता की टीम डीएलएस मेथड के अनुसार 4 रनों से पीछे थी। यहां पर 16वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने कमाल का काम किया। उन्होंने तीसरी गेंद पर अय्यर को आउट कर दिया। वेंकटेश ने 28 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली। जब लगा कि मैच में अब केकेआर के लिए कुछ खास नहीं बचा है तो सुनील नरेन ने उसी ओवर में 1 छक्का लगाकर अपनी टीम की उम्मीदें फिर से बांध दी। लेकिन तब तक मैच में बारिश तेज हो गई और खेल रोक दिया गया। केकेआर की टीम को तब तक 24 गेंदों पर 46 रन बनाने थे और तीन विकेट हाथ में थे। लेकिन डीएलएस मेथड के अनुसार ये टीम 7 रनों से पीछे थी। केकेआर के फैंस बारिश रुकने की दुआ मना रहे थे।
पंजाब किंग्स की गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए। सैम करन ने 3 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट लिया। नेथन एलिस ने 3 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट लिया। सिकंदर रजा ने इतने ही ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट लिया।












Click it and Unblock the Notifications