IND vs PAK: रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराया, ऐसा रहा तिलक वर्मा-अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन

India A vs Pakistan A, 4th Match: एसीसी टी20 इमर्जिंग टीम एशिया कप 2024 का तीसरा मुक़ाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। अल अमारात के ओमान क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर खेला गया यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पाकिस्तान की टीम 183 रनों के जवाब में सिर्फ 176 रन ही बना सकी और सात रनों से मुकाबला गंवा बैठी।

निशांत सिंधु ने एक ओवर में झटके दो विकेट

पाकिस्तान के लिए अराफात मिन्हास ने महज 29 गेंद में 41 रन बनाए। जबकि यासिर खान ने 22 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने तीन छक्के और एक चौका लगाया। वहीं कासिम अकरम ने 21 गेंदों में 27 रन बनाने का काम किया। अंशुल कंबोज ने शुरुआती दो ओवर में दो विकेट चटकाने में कामयाबी हासिल की। चार ओवर में उन्होंने 33 रन देकर तीन विकेट लिए। दूसरी तरफ निशांत सिंधु ने एक ही ओवर में दो विकेट लेने में सफलता हासिल की।

India A 1

भारत ने बनाए 183 रन

भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 183 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। भारत की तरफ से सबसे अधिक रन कप्तान तिलक वर्मा के बल्ले से निकले। तिलक वर्मा ने 44 रनों की पारी खेली। अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़ने में कामयाबी हासिल की।

अभिषेक शर्मा ने बनाए इतने रन

विस्फोटक बल्लेबाजी से अपनी पहचान बनाने वाले अभिषेक शर्मा ने 35 रन बनाए। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के बल्ले से 36 रन निकले। इसके अलावा नेहल वढेरा ने 25 रनों का योगदान दिया। रमनदीप सिंह और आयुष बडोनी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत - तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), रमनदीप सिंह, अंशुल कंबोज, आयुष बडोनी, नेहल वढेरा, निशांत सिंधु, राहुल चाहर, रसिख दार सलाम, वैभव अरोड़ा।

पाकिस्तान - मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर/कप्तान), यासिर खान, अराफात मिन्हास, ओमैर यूसुफ, कासिम अकरम, हसीबुल्लाह खान, मेहरान मुमताज, अब्बास अफरीदी, शाहनवाज दहानी, अहमद दानियाल, मोहम्मद इमरान, जमान खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+