Independence Day: सुरेश रैना ने चौंकाया था, जानें क्यों उनको कहते हैं चिन्ना थाला
Suresh Raina retirement on 15 August: देश आज आजादी की 76वीं वर्षगाँठ मना रहा है। ख़ुशी के इस पर्व को हर तबके और प्रोफेशन के लोग मना रहे हैं। क्रिकेट जगत भी इसमें शामिल है। आज ही के दिन भारतीय क्रिकेट में एक बड़ी घटना देखने को मिली थी। सुरेश रैना ने 15 अगस्त 2020 को एक चौंकाने वाला निर्णय लिया था।
रैना ने साल 2020 में 15 अगस्त के दिन शाम को अचानक अपने संन्यास की घोषणा कर दी था।उनके इस निर्णय पर हर किसी को हैरानी हुई थी। सुरेश रैना के चाहने वालों के लिए एक बड़ा झटका था। फैन्स ने नहीं सोचा था कि रैना इस तरह अचानक रिटायरमेंट लेंगे।

सुरेश रैना ने महेंद्र सिंह धोनी के निर्णय के बाद ऐसा किया था। इसी दिन धोनी ने संन्यास की घोषणा कर दी थी और चेन्नई सुपर किंग्स में उनके साथ खेलने वाले रैना ने भी कुछ देर बार अपने फैसले का ऐलान कर दिया था। इस तरह टीम इंडिया के दो दिग्गज एक साथ खेल को अलविदा कह गए।
धोनी ने अपना संन्यास 15 अगस्त को लेकर दर्शाया था कि किस तरह वह अपने देश से प्रेम करते हैं और देशभक्ति उनके अंदर कूट-कूटकर भरी है। रैना ने भी उनका अनुसरण करते हुए इस दिन संन्यास ले लिया था। यह दिन हर क्रिकेटप्रेमी के लिए काफी भावुक करने वाला था।
सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए तीनों प्रारूप में क्रिकेट खेला था। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 18 मैचों में 768 रन बनाए। डेब्यू टेस्ट में उनके नाम शतक है। इसके अलावा वनडे में रैना ने 226 मुकाबले खेलकर 5615 रन अपने नाम किये हैं। टी20 क्रिकेट में वह 78 मैचों में 1604 रन बनाने में सफल रहे।
आईपीएल में सुरेश रैना का करियर काफी लम्बा रहा है। रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी लम्बे समय तक खेला। धोनी के साथ उनकी काफी अच्छी दोस्ती भी इस वजह से हुई और यह अब तक चल रही है। आईपीएल में रैना ने 205 मुकाबले खेले और 5528 रन अपने नाम किये। 1 शतक भी उनके बल्ले से आया है।
चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स ने सुरेश रैना को चिन्ना थाला नाम दिया है। चिन्ना थाला का मतलब जूनियर सर या डेप्युटी होता है। धोनी को लीडर के लिए थाला नाम दिया गया था, इस वजह से उपकप्तान सुरेश रैना को चिन्ना थाला कहा जाने लगा। उनको दिया गया यह निकनेम अब भी काफी लोकप्रिय है।









Click it and Unblock the Notifications