IND-W vs SA-W: रोहित शर्मा से लेकर सचिन तेंदुलकर तक, भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनते ही सबकी आंखें हुई नम
IND-W vs SA-W Rohit Sharma: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आखिरकार इतिहास रच दिया है। 52 साल के महिला वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया ने खिताब अपने नाम कर लिया है। नवी मुंबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 298 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई।
भारत ने वर्ल्ड कप जीतकर रचा इतिहास (IND-W vs SA-W Rohit Sharma)
जीत की हीरो रहीं दीप्ति शर्मा जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लेकर मैच का रुख पलटा। हालांकि, द. अफ्रीका की कप्तान एल. वोल्वार्ट ने 101 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सकीं। भारत की युवा सनसनी शेफाली वर्मा ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाया। उन्होंने 87 रन की शानदार पारी खेलने के साथ-साथ 2 विकेट भी झटके, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

फैंस ने जमकर बढ़ाया टीम का हौसला
नवी मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए फैंस का हुजूम उमड़ा हुआ था। इन हजारों समर्थकों के बीच कई जाने-माने सेलिब्रिटीज भी नजर आए जो महिला टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए खास तौर पर स्टेडियम पहुंचे थे। उनकी मौजूदगी ने इस ऐतिहासिक मुकाबले की गरिमा को और बढ़ा दिया।
रोहित-सचिन भी देखने पहुंचे थे मैच
भारतीय पुरुष टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ टीम इंडिया को चीयर करते हुए स्पॉट किए गए। 2023 में मेंस वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार के बाद महिला टीम इस बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतकर देश को खुशी दे दी है। इस जीत के बाद रोहित शर्मा की आंखें नम नजर आईं। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी इस बड़े इवेंट के गवाह बनने पहुंचे थे। इस दौरान वह भी इमोशनल नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications