Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, नाम दर्ज हुआ गजब का रिकॉर्ड, मिताली राज के बाद किया ऐसा

IND-W vs IRE-W 1st ODI Smriti Mandhana: आयरलैंड से तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 4,000 रन पूरे कर एक नई उपलब्धि हासिल की है। मंधाना 4,000 रन पूरा करने वाली केवल दूसरी भारतीय महिला बल्लेबाज बनी हैं, इससे पहले सिर्फ मिताली राज ही यह उपलब्धि हासिल कर पाई थीं।

स्मृति मंधाना ने किया कमाल (IND-W vs IRE-W 1st ODI Smriti Mandhana)

हालांकि इस मुकाबले में मंधाना बड़ी पारी नहीं खेल पाईं और 29 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हो गईं। फिर भी उनकी यह उपलब्धि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक बड़ी बात है, यह दिखाता है कि वे टीम के लिए लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। उनके आंकड़ों पर गौर करें तो मंधाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी क्रिकेटिंग सफर में कई महत्वपूर्ण पारी खेली हैं और उनकी बल्लेबाजी ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक पहचान दिलाई है।

Smriti Mandhana 1

मिताली राज ने बनाए थे 4000 रन

मिताली राज ने महिला क्रिकेट में एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है। उन्होंने न केवल 4,000 से ज्यादा रन बनाए, बल्कि महिला वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी स्थापित किया था। उनके नाम 7,805 रन, 7 शतक और 64 अर्धशतक हैं। संन्यास लेने के बाद भी अपने दमदार रिकॉर्ड के दम पर मिताली राज फैंस के बीच सुर्खियों में बनी रहती हैं।

हरमनप्रीत कौर का भी रहा है जलवा

इसके अलावा हरमनप्रीत कौर का योगदान भी बहुत अहम रहा है। वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की धाकड़ बल्लेबाजों में से एक हैं, जिन्होंने 141 मैचों में 3,803 रन बनाए हैं। यह सब भारतीय महिला क्रिकेट के लिए गर्व की बात है और इन खिलाड़ियों ने क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम रोशन किया है। भारत की कोशिश आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज को जीतने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+