VIDEO: प्रेमानंद जी की शरण में पहुंचे विराट कोहली, क्यों मिल रही है असफलता, दण्डवत होकर अनुष्का ने बताई पीड़ा

Virat Kohli Visits Premanand Ji Maharaj: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें वृंदावन के प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है। वीडियो में विराट और अनुष्का के साथ उनकी बेटी वामिका और बेटा अकाय भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को देखकर लगता है कि यह मुलाकात हाल ही में हुई है। इससे पहले विराट कोहली ने 2023 में भी प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए थे।

प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे कोहली (Virat Kohli Visits Premanand Ji Maharaj)

कोहली और अनुष्का शर्मा का वायरल वीडियो जनवरी 2024 का है, जब दोनों अपनी बेटी वामिका और नवजात अकाय के साथ वृंदावन गए थे। इस यात्रा के दौरान, वे आश्रम गए और स्वामी प्रेमानंद के दर्शन किए। विराट और अनुष्का का वृंदावन के एक आश्रम में माथा टेकने का वीडियो सामने आया। इसी वीडियो में दोनों बाबा स्वामी प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम गए और प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए।

Virat Kohli 1

अनुष्का ने बताई पीड़ा

वामिका और अकाय भी विराट और अनुष्का की गोद में बैठे हुए मौजूद थे। वीडियो में हम देख सकते हैं कि अनुष्का शर्मा सबसे ज़्यादा बातें कर रही हैं। अनुष्का शर्मा ने इस दौरान प्रेमानंद जी महाराज से कहा कि आप बस मुझे प्रेमभक्ति दे दो। सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

स्वामीजी ने मुस्कुराते हुए कही ये बात

इस पर स्वामीजी ने मुस्कुराते हुए उनकी भक्ति की प्रशंसा की और कहा कि उन्हें खुशी है कि अपने-अपने करियर में बड़ी ऊंचाइयों को छूने के बाद भी वे भगवान की भक्ति में लीन हैं। हम उन्हें यह कहते हुए भी देख सकते हैं कि धार्मिक भक्ति के मामले में विराट कोहली पर अनुष्का शर्मा का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। विराट और अनुष्का इस दौरान हाथ जोड़कर स्वामीजी की बात सुनते नजर आये।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली अब चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की तरह काउंटी क्रिकेट खेलेंगे। कोहली ने यह फैसला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में सम्पन्न हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपने खराब प्रदर्शन को देखते हुए किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+