IND vs ZIM: बतौर कप्तान केएल राहुल ने जीती पहली सीरीज, जल्दी आउट होने को लेकर कही ये बात
हरारे में खेले गए दूसरे वनडे में भारत ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराकर 3 वनडे मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की।
नई दिल्ली, 20 अगस्त: हरारे में खेले गए दूसरे वनडे में भारत ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराकर 3 वनडे मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान जिम्बाब्वे में 10 विकेट खोकर 161 रन बनाए। जवाब में भारत ने 25.4 ओवर में 5 विकट के नुकसान पर 167 रन बनाकर मैच को जीत लिया। केएल राहुल ने बतौर कप्तान यह पहली सीरीज जीती है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 22 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इस मैच में जहां भारत की नजर क्लीन स्वीप पर होगी तो वहीं मेजबान टीम आत्म सम्मान बचाने के इरादे से उतरेगी।

जिम्बाब्वे में अच्छे गेंदबाज
मैच खत्म होने के बाद भारतीय कप्तान केएल राहुल ने कहा, हम डीप बल्लेबाजी करते हैं। मिडिल में कुछ खिलाड़ियों के लिए समय निकालना अच्छा है। मुझे भी मिडिल में कुछ समय चाहिए। इस सीरीज में रन बनाने से मुझे कॉन्फिडेंस आएगा। दुर्भाग्य से आज ऐसा नहीं हो सका। जिम्बाब्वे में कुछ अच्छे गेंदबाज हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में मैंने उन्हें देखा था। हमारे पास भी अच्छे गेंदबाज हैं, हम यहां अच्छा क्रिकेट खेलने और जीतने के लिए आए हैं। हर अवसर एक सम्मान है, इसलिए हम अगली बार भी वहां जाकर आनंद लेना चाहते हैं और अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। हम जहां भी यात्रा करते हैं हमें भारतीय फैंस का अच्छा समर्थन मिलता है, उनके समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं।
Recommended Video

राहुल ने बनाया 1 रन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर भारत को पहला झटका लगा। कप्तान केएल राहुल 5 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हुए। 87 दिन बाद बल्लेबाजी करने उतरे केएल राहुल को विक्टर न्याउची ने एलबीडब्ल्यू किया। न्याउची की ऑफ स्टंप से अंदर आती गुड लेंथ गेंद को केएल राहुल लेग गेंद की लाइन में आकर साइड की ओर फ्लिक करना चाहते थे। लेकिन बल्ले को कनेक्ट नहीं करा पाए और गेंद सीधी पैड पर जाकर लगी। गेंदबाज की अपील पर अंपायर ने उंगली खड़ी कर दी। भारतीय कप्तान में रिव्यू भी लिया लेकिन अंपायर का फैसला सही था, भारत को अपना एक रिव्यू भी गंवाना पड़ा।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- भारत: शिखर धवन, शुभमन गिल, ईशान किशन, केएल राहुल (कप्तान), दीपक हुड्डा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
- जिम्बाब्वे: इनोसेंट काइया, ताकुदज़वानाशे कैतानो, वेस्ले मधेवेरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा, रेजिस चकबवा (कप्तान/विकेटकीपर), रेयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, तनाका चिवंगा।












Click it and Unblock the Notifications