IND vs ZIM: भारतीय टीम में आज होंगे 3 बड़े बदलाव? ज़िम्बाब्वे के खिलाफ ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
IND vs ZIM Playing XI Prediction: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम आज चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने उतरेगी। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर प्लेइंग XI में बड़े बदलाव कर सकते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की भरमार को देखते हुए संजू सैमसन की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। संजू को लाने का मकसद विरोधी टीम के ऑफ-स्पिनरों के खिलाफ दाएं हाथ का विकल्प तैयार करना है।

किन प्लेयर्स को किया जा सकता है बाहर?
तिलक वर्मा: टूर्नामेंट में अब तक संघर्ष कर रहे तिलक वर्मा को संजू सैमसन के लिए जगह खाली करनी पड़ सकती है। तिलक पिछले मैचों में वैसी आक्रामकता नहीं दिखा पाए हैं जिसकी टीम को जरूरत है।
वाशिंगटन सुंदर: उपकप्तान अक्षर पटेल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बाहर रखना टीम को भारी पड़ा था। ऐसे में अक्षर की वापसी तय है और वाशिंगटन सुंदर को बेंच पर बैठना पड़ सकता है।
शिवम दुबे/रिंकू सिंह: अगर टीम कुलदीप यादव के रूप में एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ जाने का फैसला करती है (चेपॉक की पिच को देखते हुए), तो शिवम दुबे या रिंकू सिंह में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। हालांकि, रिंकू सिंह पिता की बीमारी के बाद टीम से जुड़ चुके हैं, लेकिन उनकी मैच फिटनेस पर फैसला टॉस के वक्त होगा।
चेन्नई की पिच पारंपरिक रूप से स्पिनरों की मददगार रही है। टीम मैनेजमेंट वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल के साथ कुलदीप यादव को खिलाकर एक घातक स्पिन तिकड़ी मैदान पर उतार सकता है, ज़िम्बाब्वे पर दबाव बनाने के लिए यह रणनीति अपनाई जा सकती है।
भारत की संभावित प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह/शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।












Click it and Unblock the Notifications