IND vs WI: यशस्वी जायसवाल का टूटा दिल! आउट होने के बाद कप्तान गिल पर फूटा गुस्सा, वीडियो वायरल
IND vs WI Yashasvi Jaiswal: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल कमाल की बल्लेबाजी कर रहे थे। ऐसा लग रहा था कि वह आसानी से अपना दोहरा शतक पूरा कर लेंगे। लेकिन मैच के बीच एक ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण पल आया, जिसने फैंस को मायूस कर दिया। अपने पहले दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे यशस्वी जायसवाल एक अजीबोगरीब रन आउट का शिकार हो गए। जायसवाल 175 रन के शानदार स्कोर पर आउट हुए।
रन आउट होकर पवेलियन लौटे जायसवाल (IND vs WI Yashasvi Jaiswal)
यशस्वी जायसवाल अपने 200 या 300 के रिकॉर्ड स्कोर की ओर बढ़ रहे थे। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के पास उन्हें आउट करने का कोई जवाब नहीं था और शायद यह एकमात्र तरीका था जिससे वह पवेलियन लौट सकते थे। यह घटना तब हुई जब जायसवाल ने गेंद को मिड ऑफ की तरफ मारा और तेज रन के लिए दौड़ पड़े। हालांकि, दूसरे छोर पर खड़े कप्तान शुभमन गिल रन लेने को लेकर झिझक रहे थे।

आउट होने के बाद गिल पर आया गुस्सा
शुभमन गिल ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और जब तक जायसवाल ने पलटकर क्रीज तक पहुंचने की कोशिश की। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वेस्टइंडीज के फील्डर ने तेजी दिखाते हुए उन्हें रन आउट कर दिया। एक बेहतरीन पारी का अंत निराशाजनक तरीके से हुआ। पवेलियन लौटते समय जायसवाल गिल से नाखुश दिखे। वायरल हुए वीडियो में जायसवाल को आश्चर्यचकित खड़े देखा गया, उन्होंने गुस्से में गिल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह मेरी कॉल थी। उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया।
फैंस दे रहे हैं अलग-अलग रिएक्शन
यह आउट होने का वह तरीका था जिसने जायसवाल के एक विशाल स्कोर बनाने के अवसर को खत्म कर दिया। जिस तरह से जायसवाल ने संयमित और शानदार पारी खेली थी, एक्सपर्ट्स का मानना था कि उनके बल्ले से 300 रन का बड़ा स्कोर भी आ सकता था, लेकिन अब वह मौका हाथ से निकल गया। इस घटना के बाद फैंस की राय बंटी हुई है। कुछ का मानना है कि जायसवाल ने अपने पार्टनर को देखे बिना दौड़ने की आदत के कारण गलती की। जबकि कई फैंस का मानना है कि गिल को जायसवाल की कॉल का तुरंत जवाब देना चाहिए था।












Click it and Unblock the Notifications