IND vs WI: आखिर क्यों नहीं चुने गए श्रेयस अय्यर? खुद BCCI से टीम में आने से किया मना! फैंस हैरान

IND vs WI, Shreyas Iyer: वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम ने खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। श्रेयस अय्यर को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। जिसके बाद एक बार फिर फैंस के बीच चर्चाओं का माहौल तेज हो गया है। लेकिन यह फैसला पूरी तरह से अय्यर के स्वास्थ्य और क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट, यानी टेस्ट क्रिकेट से संबंधित उनकी व्यक्तिगत इच्छा पर आधारित है।

अय्यर ने मांगा 6 महीने का लंबा ब्रेक (IND vs WI, Shreyas Iyer)

श्रेयस अय्यर ने खुद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को यह जानकारी दी है कि वह लाल गेंद वाले क्रिकेट से 6 महीने का ब्रेक लेना चाहते हैं। यह ब्रेक उनकी पीठ की सर्जरी से पूरी तरह से उबरने और अपनी फिटनेस पर काम करने के लिए बहुत ज़रूरी है। यही वजह है कि उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने की इच्छा नहीं जताई।

IND vs WI 1

पीठ की चोट और सर्जरी

अय्यर को लंबे समय से पीठ की समस्या रही है। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम में अपनी पीठ की सर्जरी भी करवाई थी। हालांकि, सर्जरी के बाद उनकी रिकवरी अच्छी रही, लेकिन टेस्ट जैसे लंबे फॉर्मेट के मैच खेलने से उन्हें फिर से पीठ में ऐंठन और अकड़न की शिकायत होने लगी थी। ऐसे में वह इस समय किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।

फिटनेस पर काम करेंगे अय्यर

चूंकि लंबे फॉर्मेट में खेलना उनके लिए शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा था। उन्होंने इस ब्रेक का उपयोग अपनी शरीर की मजबूती और फिटनेस पर काम करने के लिए करने का फैसला किया है। बीसीसीआई ने भी अपने आधिकारिक बयान में इस बात की पुष्टि की है और उनके इस फैसले का सम्मान किया है। इसी वजह से उन्हें वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के साथ-साथ ईरानी ट्रॉफी के लिए भी नहीं चुना गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+