IND vs WI Schedule: भारत-विंडीज सीरीज का ऐलान! 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी-20 मैच, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले
IND vs WI Tentative Schedule: अगले महीने भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली है। इस दौरे के लिए संभावित शेड्यूल को जारी कर दिया गया है।

India vs West Indies 2023 Tentative schedule: क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद भारतीय टीम एक और दौरे पर जाने वाली है। भारतीय टीम जुलाई के महीने में वेस्टइंडीज का दौरा करने वाली है। इस दौरे लिए टेंटेटिव शेड्यूल को जारी कर दिया गया है। जिसमें सभी मैचों की डेट बताई गई है।
भारत का होगा वेस्टइंडीज का सामना: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भिड़ने वाली है। जुलाई में होने वाली इस सीरीज के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। क्रिकबज के मुताबिक दोनों देशों का पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से खेला जा सकता है। भारत जुलाई और अगस्त में विंडीज दौरे पर ही रहेगी।
जियो पर फ्री देख सकेंगे मैच: ब्रॉडकास्टिंग राइट्स के मामले में वायकॉम18 ने सीरीज के डिजिटल राइट्स हासिल कर लिए हैं। आईपीएल 2023 के बाद अब भारत और वेस्टइंडीज के दौरे पर होने वाले सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण जियो द्वारा किया जा सकता है। भारत-वेस्टइंडीज मैच को देखने के लिए आपको किसी प्रकार की कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक जियो सिनेमा आईपीएल की तरह इसकी भी स्ट्रीमिंग फ्री में करने जा रहा है।
जानें दौरे का पूरा शेड्यूल यहां
12-16 जुलाई: पहला टेस्ट डोमिनिका में खेला जा सकता है।
20-24 जुलाई: दूसरा टेस्ट त्रिनिदाद में खेला जा सकता है।
27 जुलाई: पहला वनडे बारबाडोस में खेला जा सकता है।
29 जुलाई: दूसरा वनडे बारबाडोस में खेला जा सकता है।
1 अगस्त: तीसरा वनडे त्रिनिदाद में खेला जा सकता है।
4 अगस्त: पहला टी20 इंटरनेशनल त्रिनिदाद में खेला जा सकता है।
6 अगस्त: दूसरा टी20 इंटरनेशनल गुयाना में खेला जा सकता है।
8 अगस्त: तीसरा टी20 इंटरनेशनल गुयाना में खेला जा सकता है।
12 अगस्त: चौथा टी20 इंटरनेशनल फ्लोरिडा में खेला जा सकता है।
13 अगस्त: 5वां टी20 इंटरनेशनल फ्लोरिडा में खेला जा सकता है।
WTC Final 2021: फाइनल में इन वजहों से टीम इंडिया को मिली थी हार, इतिहास रचने से चूक गए थे कोहली
Recommended Video
टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।












Click it and Unblock the Notifications